शहीद भगतसिंह के परपोते विक्रमसिंह ने संत थाहिरिया में टेका मत्था

Loading

उल्हासनगर. देश को आजाद कराने की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगतसिंह के परपोते विक्रमसिंह शुक्रवार को उल्हासनगर आए। शहर आगमन पर उनका स्वागत उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने किया।

इसके बाद विक्रमसिंह ने उल्हासनगर 3 स्थित डेरा संत थाहिरिया सिंगसाहब दरबार गए और वहां दरबार में मत्था टेका। इस दौरान दरबार के प्रमुख साहिब जसकीरत सिंह से भी मुलाकात की।  इस अवसर पर  उनके साथ विधायक  कुमार आयलानी, पीएस आहूजा आदि उपस्थित थे।