शेकाप कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

Loading

नवीमुंबई. पनवेल में शेकाप को छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को भी सैकड़ों शेकाप कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया। उसर्ली बुद्रुक और उमरोली के इन शेकाप कार्यकर्ताओं को भाजपा के रायगड़ उत्तर जिलाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर (Prashant Thakur) ने पार्टी में प्रवेश कराया। इस अवसर पर तालुकाध्यक्ष अरुण भगत, संजय पाटिल, राजेन्द्र पाटिल, अमित जाधव, पंचायत समिति सदस्य भूपेन्द्र पाटिल, आनंद ढवले आदि उपस्थित थे।