Shiv Sena and NCP again shocked, many officials join BJP

    Loading

    नवी मुंबई. नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव (Navi Mumbai Municipal Corporation Election) के पहले ही भाजपा (BJP) ने शिवसेना (Shiv Sena) और अन्य दलों को मात देने की रणनीति तैयार की है। जिसका फायदा उसे मिलने लगा है। रविवार को शिवसेना और एनसीपी (NCP) के कई पदाधिकारियों ने पार्टी को राम-राम करते हुए भाजपा का दामन थाम (Join) लिया। जिसके चलते नवी मुंबई (Navi Mumbai) में शिवसेना को फिर एक बार जोर का झटका धीरे से लगा है।

     रविवार को नवी मुंबई के क्रिस्टल हाउस में भाजपा के विधायक आशीष शेलार (Ashish Shelar) और ऐरोली के विधायक गणेश नाईक (MLA Ganesh Naik) की उपस्थिति में शिवसेना के उपविभाग प्रमुख मनोज शिंदे, शाखा प्रमुख सागर शिंगाडे, पूर्व उपविभाग प्रमुख शंकर पाटिल, आनंद पवार, उपविभाग संघटक मीनाताई पाटिल और एनसीपी के पदाधिकारी अखलाक शेख, राहुल कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। जिनका स्वागत भाजपा के नवी मुंबई चुनाव प्रभारी शेलार और नाईक ने किया।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र घरत, सागर नाईक, संदीप नाईक, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

    मुफ्त में टीका उपलब्ध कराने की कोशिश

    अपने विचारों को व्यक्त करते हुए विधायक गणेश नाईक ने कि वह नवी मुंबई की जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है। नाईक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्णय जरूर लेंगे। यदि केंद्र सरकार से यह सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो नवी मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से इस शहर के लगभग 15 लाख नागरिकों को मुफ्त में टीका उपलब्ध कराने के लिए मनपा कमिश्नर से निवेदन किया गया है। जिसके बारे में हमारी कोशिश जारी है।

    अंतरराष्ट्रीय दर्जे शहर बनाने का लक्ष्य

    भाजपा के नवी मुंबई चुनाव प्रभारी आशीष शेलार ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी की पराजय की शुरुआत नवी मुंबई से होने वाली है। विधायक गणेश नाईक के नेतृत्व में यह शहर देश के स्वच्छ शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर है। जो अब एक नंबर पर होगा। भाजपा इस स्वच्छ शहर को अंतरराष्ट्रीय दर्जे का शहर बनाना चाहती है। जिसके लिए नवी मुंबई की जनता भाजपा को ही विजयी बनाएगी। इस बात का हमें पूरा विश्वास है।