ठाणे मिले एक दिन में मिले 194  मरीज, पांच की मौत

Loading

जबकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा हुआ 3500 के पार 

ठाणे. ठाणे में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. ठाणे मनपा की सीमा में कोरोना मरीजों की संख्या 3500 के पार पहुंचते हुए कुल आंकड़ा 3346 तक जा पहुंचा है. जबकि मौत का आंकड़ा शतक पार करते हुए 108 तक पहुँच गया है. मृतकों में 72 पुरुष और 36 महिला का समावेश है.  ठाणे महानगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कुल 194 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं. जबकि पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है. जिनमें चार पुरुष और एक महिला मरीजों का समावेश है. 

मनपा की सिमा में 47 फीसदी के साथ 1613 मरीज हुए ठीक 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ठाणे में अब तक कुल पॉजिटिव केस 3346 हैं. जिसमें बुधवार को 116 लोग ठीक होकर अपने घर गए और अब तक कुल 1613 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 1922 एक्टिव मामले (जिनका इलाज चल रहा) है. कोविड-19 से अब तक ठाणे मनपा की सीमा में कुल 108 मौतें हो चुकी हैं. 

ठाणे  में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अन्य मनपा की तुलना में अच्छा है. भारत में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट 47 प्रतिशत है. जबकि मनपा की तरफ से अब तक सरकारी और  लैब द्वारा करीब 23504 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए ली है. जिसमें से 23280 सैम्पल की रिपोर्ट मिल चुकी है और तक़रीबन 224 सैंपल रिपोर्ट आनी शेष हैं. 

मनपा सूत्रों की मानें तो यदि इसी गति से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे तो स्थिति हाथ से निकल सकती है. मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है, लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. और जिले के अन्य महानगर पालिकाओं की अपेक्षा ठाणे महानगर पालिका द्वारा टेस्ट की क्षमता अधिक होने के कारण अब मनपा टेस्ट पर अधिक जोर दे रही है. जिसके कारण अब अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

वागले प्रभाग समिति में गुरुवार को मिले सबसे अधिक मरीज 

बुधवार को वागले प्रभाग समिति में सबसे अधिक 41 मरीज पाए गए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर नौपाड़ा-प्रभाग प्रभाग समिति है जहाँ पर 34 और तीसरे स्थान पर मुंब्रा नगर प्रभाग समिति है, जहाँ पर 32 और उथलसर प्रभाग समिति में 12 तथा लोकमान्य-सावरकर नगर प्रभाग समिति के अंतर्गत 27 मरीज नए पाए गए हैं. इस प्रकार मुंब्रा और वागले इस्टेट में कम मरोजों का मिलना प्रशासन के लिए चिंता वाली बात है. वहीं शहर के नौपाड़ा-कोपरी तथा सावरकर नगर, लोकमान्य नगर, डवले नगर, इंदिरा नगर जैसे परिसरों में कोरोना का बढ़ता संक्रमण जरूर खतरनाक माना जा रहा है.  

बुधवार को प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति       नए मरीज    

1) माजिवडा मानपाडा      –  05   

2) वर्तकनगर                  –  10

3) लोकमान्य सावरकरनगर-  27

4) नौपाडा                        –  34 

5)उथलसर                       –  12

6) वागले                          –  41

7) कलवा                         –  23 

8) मुंब्रा                            –  32

9) दिवा                           –  08

10) अन्य क्षेत्र                   –  02

कुल                          –     194