The famous doctor of the country warned the people, 'Corona is just beginning, it will explode in June-July'

Loading

दो की इलाज के दौरान हुई मौत

कुल मरीजों की संख्या हुई 1757 

ठाणे. ठाणे में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. ठाणे मनपा की सीमा में कोरोना मरीजों की संख्या 1757 के करीब पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 63 को भी पार कर गया है.  ठाणे महानगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कुल 197 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं. जिनमें 117 पुरुष और 80 महिला मरीजों का समावेश है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ठाणे में अब तक कुल पॉजिटिव केस 1757 हैं. जिसमें शुक्रवार को 10 लोग ठीक होकर अपने घर गए और अब तक कुल 586 लोग ठीक (Recover) हो चुके हैं और 1108 एक्टिव मामले (जिनका इलाज चल रहा) है. शुक्रवार को दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई और कोविड-19 से अब तक ठाणे मनपा की सीमा में कुल 63 मौतें हो चुकी हैं. 

ठाणे में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अन्य मनपा की तुलना में अच्छा है. भारत में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट 38 प्रतिशत है.  मनपा सूत्रों की माने तो यदि इसी वेग से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे थे स्थिति हाथ से निकल सकती हैं.   हालांकि मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है. मनपा प्रशासन का कहना है कि अब तक निजी लैब द्वारा मनपा की सीमा में पाए जाने वाले संदिग्ध मरीजों का टेस्ट किया जा रहा था लेकिन अब मनपा प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट किया जा रहा है. जिसके कारण अब अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं.

लोकमान्य-सावरकर नगर प्रभाग समिति में आंकड़ा पहुंचा 500 के करीब

शुक्रवार को लोकमान्य -सावरकर में सबसे अधिक 74 मरीज पाए गए है और आंकड़ा 500 सौ तक पहुंच गया है. यहां पर कुल मरीजों की संख्या 499 हो गई है. कोरोना सावरकर नगर, लोकमान्य नगर,  

वागले इस्टेट किसन नगर, इंदिरा नगर, सीपी तालाब के साथ मुस्लिम बहुल परिसर मुंब्रा और कलवा जैसे घनी बस्ती तक पहुंचा है जोकि खतरनाक माना जा रहा है. यहां पर अवैध इमारतों का जाल है और एक इमारत से दूसरी इमारत सटा हुआ है.मनपा सूत्रों की माने तो यदि इसी वेग से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे थे स्थिति हाथ से निकल सकती हैं. 

प्रभाग समिति निहाय मरीजों की संख्या 

प्रभाग समिति       नए मरीज    कोरोना मरीज 

1) माजिवडा मानपाडा     – 05  – 91

2) वर्तकनगर                  -07  – 85

3) लोकमान्य सावरकरनगर- 74  – 499

4) नौपाडा                        – 19  – 188

5)उथलसर                       – 12   – 148

6) वागले                          -22  – 277

7) कलवा                         – 22  – 147

8) मुंब्रा                            – 22  – 244

9) दिवा                           – 14   – 78

कुल                      –     197  –  1757