ठाणेकरों को नहीं होगी पानी की किल्लत

Loading

  • ठाणे की नदियां भरी लबालब

ठाणे. ठाणे जिले में बरसात ने देरी से दस्तक दी थी, लेकिन बाद में जो बारिश हुई है उससे ठाणे की नदियां लबालब भर चुकी हैं. जिला प्रशासन द्वारा डैमों से जुड़ी ये नदियां पूरी तरह भर चुकी हैं जो कि ठाणेकरों की पानी की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देंगी. 

ठाणे जिला प्रशासन द्वारा 7 नदियों का जल स्तर 10 जगहों पर मापा गया, जिसमें डोलवहाल, नागोठणे, महाड़,  लोहप, कर्जत, पनवेल मासवण, बदलापुर, जांभूलपाड़ा व महोने का समावेश है. जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार नदियों की जल क्षमता जितनी है लगभग पूरी तरह तरह भर चुकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

बाढ़ का खतरा 

ठाणे की 7 नदियों का जल स्तर इसी प्रकार तेजी से बढ़ता रहा तो आम नागरिकों और नदियों के किनारे बसे शहरों को बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई नोटिस इस संदर्भ में नहीं निकाला गया है लेकिन यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह की बरसात जलाशय क्षेत्रों में होती रही तो जल स्तर बढ़ सकता है और उफान पर होने के कारण पानी को छोड़ना पड़ेगा और इस दौरान गांववासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. 

नदियां                 वर्तमान जल स्तर

कुंडलिका               22.80 मीटर

अंबा                        5.60 मीटर

सावित्री                   5.20 मीटर

पातालगंगा             18.95 मीटर

उल्हास                    44.90 मीटर

गाढ़ी नदी                3.00 मीटर

सूर्या नदी                5.05 मीटर