corona

  • ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 95 फीसदी मरीज हो चुके हैं ठीक
  • लगातार तेजी से कम हो रहे मामले

Loading

ठाणे. ठाणे में कोरोना (Corona) संक्रमितों के मामले लगातार तेजी से कम हो रहे हैं। शहर में अब तक इस बीमारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच चुका है। जबकि इसका प्रतिशत 95 तक पहुंच गया है। जबकि अब सिर्फ 1447 ऐक्टिव मरीज हैं, जिनका शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जो कि शहर वासियों के लिए राहत की बात है। ठाणे मनपा की सीमा में कोरोना (Corona) मरीजों का कुल आंकड़ा 52940 तक जा पहुंचा है। जबकि मृतकों की संख्या 1199 हो चुकी है। 

 ठाणे महानगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ठाणे मनपा क्षेत्र में मंगलवार को कुल 5177 लोगों का एन्टीजन किट्स और पीसीआर के माध्यम से कोरोना की जांच की गई। जिसमें से बीते 24 घंटों में कुल 127 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है।  इस प्रकार अब तक कुल 7 लाख 08 हजार 600 लोगों का कोविड जांच की जा चुकी है और सभी का रिपोर्ट आ चुकी है। जिला प्रशासन की सूची में अब तक इस वैश्विक महामारी से 1260 लोगों की मौत हो चुकी है।    

ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना अब पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। अब तक मिले कुल कोरोना मरीजों में से 95 प्रतिशत के साथ कुल 50294 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। ठाणे मनपा की सीमा में अब केवल 1447 कोरोना मरीज ही बचे हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पता हो कि ठाणे अप्रैल महीने में पहला कोरोना का मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक कोरोना रोकने में अनेक मुश्किलों का सामना प्रशासन को करना पड़ रहा था। राज्य सरकार के उचित मार्गदर्शन मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा के नेतृत्व में मनपा अधिकारियों की मेहनत आखिरकार रंग लायी है और अब ठाणे मनपा की सीमा में केवल कोरोना के 1447 मरीज ही बचे हैं। जिनका इलाज शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 50294 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके है। 

ठाणे में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अन्य मनपा की तुलना में अच्छा है। भारत में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट (Recovery Percentage) 50 प्रतिशत है। 

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में शनिवार को मिले सबसे अधिक मरीज 

बुधवार को माजीवाड़ा-मानपाड़ा में सबसे अधिक 29 मरीज पाए गए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर वर्तक नगर प्रभाग समिति है जहां पर 25 और तीसरे स्थान पर कोपरी-नौपाड़ा प्रभाग समिति है जहां पर 22 और उथलसर प्रभाग समिति के अंतर्गत 14 मरीज नए पाए गए हैं।

इस प्रकार मुंब्रा, दिवा और लोकमान्य नगर-सावरकर नगर तथा वागले इस्टेट में कम मरोजों का मिलना प्रशासन के लिए राहत वाली बात है। लेकिन दिवाली के बाद फिर से एक बार संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि विश्व स्तर पर देखा जाए तो कोरोना का दूसरा लहर आ चूका है इटली सहित कई देशों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

बुधवार को प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति       नए मरीज    

1) माजिवडा मानपाड़ा      – 29    

2) वर्तकनगर                  –  25

3) लोकमान्य सावरकरनगर-  07

4) नौपाडा                        –  22

5) उथलसर                       –  14

6) वागले                          – 07

7) कलवा                         –  11

8) मुंब्रा                            –  03

9) दिवा                           –  02

10) अन्य क्षेत्र                   –  07

कुल                       –     127