indians tartortoise
File Photo

Loading

ठाणे. ठाणे वन विभाग (Thane Forest Department) ने मुंबई (Mumbai) और ठाणे (Thane) में तस्करों (Smugglers) से बचाते हुए कछुओं (Tortoise) को ताडोबा (Tadoba) के जंगल (Forest) में छोड़ा जा रहा है। वन विभाग द्वारा किए जा रहे है इस कार्य के तहत ठाणे से कछुआ ताडोबा में भेजा जा रहा हैं। अब तक कुल 21 कछुओं को ताडोबा छोड़ा गया है, जबकि 49 कछुओं को अभी ताडोबा छोड़ा जाना बाकी है।

गौरतलब कि स्टार कछुआ (Star Tortoise) एक भारतीय प्रजाति है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आता है। फिर भी कई लोग इन कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इन कछुओं को घर पर रखते हैं।  

70 स्टार कछुओं को तस्करों के चंगुल से बचाया

ठाणे वन विभाग ने पिछले 2 वर्षों में 70 स्टार कछुओं को तस्करों के चंगुल से बचाकर सुरक्षित जगह पर रख लिया था। हाल ही में उन कछुओं को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार इन 70 कछुओं को कई चरणों में ताडोबा के जंगल में छोड़ा जा रहा है।  मंगलवार को वन विभाग ने ताडोबा के जंगल में 21 कछुओं को छोड़ा।  

पहला प्रयोग : गजेंद्र हिरय

वन विभाग इन कछुओं पर नजर रख रहा है और अगर कछुओं की प्रकृति नहीं बिगड़ती है, तो शेष कछुओं को भी वहाँ छोड़ दिया जाएगा।  ताडोबा के जंगलों में स्टार कछुए पाए गए।  इसलिए इन कछुओं को कर्नाटक के बजाय ताडोबा के जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया।  उप वन संरक्षक गजेंद्र हिरय ने कहा कि राज्य के बाहर कछुए छोड़ने के बजाय कछुओं को रखने का यह पहला प्रयोग है।

दो दिन की यात्रा

कछुओं ने दो दिन यात्रा कर ठाणे से ताडोबा के जंगल तक का सफर तय किया है। कछुओं को एक कंटेनर में ले जाया जाया गया। यात्रा के दौरान कछुओं से भरे वाहन को हर 3 घंटे पर वाहन को रोक कछुओं की जांच के बाद यात्रा फिर से शुरू की जा रही थी।