TMC

Loading

  • शहर के सभी इलाकों में बढ़ रहा है कोरोना 
  • सोमवार को सर्वाधिक 403 नए मरीज, आठ की मौत 
  • मनपा प्रशासन की बढ़ी चिंता 

ठाणे. अब तक ठाणे मनपा क्षेत्र के झोपड़ पट्टी बहुल इलाकों के साथ-साथ घनी इमारत वाले परिसरों में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से ठाणे शहर के रिहायसी कांप्लेक्स और गगनचुंबी इमारतों वाले परिसरों में जैसे मुख्यतः घोड़बंदर रोड कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना घातक माना जा रहा है. ऐसे में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच चुका है. हालांकि इनमें 85 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. लेकिन जिस गति से एक बार कोरना का संक्रमण बढ़ रहा है वह मनपा प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है. 

बता दें कि पहले शुरुआती दौर वर्तक नगर, मुंब्रा में और बाद में लोकमान्य नगर-सावरकर नगर के साथ-साथ वागले इस्टेट परिसर हॉट स्पॉट बना था. लेकिन अब शहर के घोड़बंदर परिसर का माजीवाड़ा और मानपाडा इलाका भी हॉट स्पॉट बन गया है. रविवार को जहां एक दिन में 347 मरीज सामने आये थे. वहीं सोमवार को इस महीने का अब तक का सभी रिकार्ड टूट गया और मरीजों का आंकड़ा 403 तक पहुंच गया. जबकि 8 मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत दर्ज की गई है. 

टेस्टिंग अधिक होने से बढ़ रहा है आंकड़ा: संदीप मालवी 

इस संदर्भ में मनपा के उपायुक्त व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप मालवी ने शहर के बड़े कॉम्पलेक्स और गगनचुंबी इमारतों में मरीजों के बढ़ने की बात की पुष्टि की. उनका कहना है कि प्रतिदिन टेस्टिंग बढ़ रही हैं, इसलिए मरीजों की संख्या में बृद्धि स्वाभाविक है. मालवी के अनुसार प्रतिदिन 5000 से 6000 के बीच लोगों की टेस्टिंग शुरू है. रविवार को मनपा की सीमा में 5410 लोगों का टेस्ट एन्टीजन किट और पीसीआर के माध्यम से किया गया. अब तक मनपा की सिमा में कुल 233692 लोगों का टेस्ट सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और इतने लोगों का रिपोर्ट अब एक मनपा को प्राप्त हो चुकी है. इस प्रकार सोमवार तक शहर में कुल मरीजों की संख्या 30 हजार 601 हुई है और मृतकों का आंकड़ा 901 हुआ है. सोमवार को 261 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर आपने घर गए और वर्तमान में ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 26 हजार 101 है जो की कुल मरीजों की तुलना में 85 फीसदी है. वर्तमान में प्रत्यक्ष में 3599 ऐक्टिव मरीज हैं, जिनका शहर के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.  

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में मिले सबसे अधिक मरीज

सोमवार को शहर के मध्य में स्थित माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में 94 मरीज पाए गए हैं. जबकि दूसरे क्रमांक पर नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति है. यहां पर 24 घंटे में 84 नए मरीज मिले हैं. तीसरे स्थान पर 61 मरीजों के साथ कलवा प्रभाग समिति और उथलसर प्रभाग समिति चौथे स्थान पर जहां पर 48 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं. इस प्रकार माजीवाड़ा-मानपाड़ा, उथलसर, कलवा और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है. पिछले कुछ दिनों से हॉटस्पॉट बन चुके मुंब्रा, वागले, लोकमान्य-सावरकर नगर और दिवा प्रभाग समिति क्षेत्रों में कोरोना के कम संक्रमित मरीजों का मिलना प्रशासन और यहां के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति     -13 सितंबर- नए मरीज – 14 सितंबर तक कुल मरीज    

1) माजिवडा मानपाडा      – 5097 – 94 – 5191

2) वर्तकनगर                  – 3107  – 44 – 3151

3) लोकमान्य सावरकर नगर- 3581  – 31  –  3612

4) नौपाडा-कोपरी               – 4724 – 84 –   4808

5)उथलसर                       – 3271  – 48 –  3319

6) वागले                          – 2351 – 17  – 2368 

7) कलवा                         – 4094 – 61  –  4155

8) मुंब्रा                            – 1422 – 08 –  1430

9) दिवा                           – 1536 – 16 –  1552

10) अन्य क्षेत्र                   – 183  – 00 –  183

कुल                         –  29366 – 403 – 29769  

एक्टिव मरीज-  3599

ठीक हुए मरीज – 26101  (85 %)

कुल मरीजों की मौत- 901  

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या -30601