सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण

Loading

उल्हासनगर. उल्हासनगर जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष तनवाडे और महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहलता कलशेटी  के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया. 

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय कैम्प क्रमांक-4 के मराठा सेक्शन स्थित वीर जीजामाता गार्डन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंडल 4 के अध्यक्ष संतोष सानप ने किया था. उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी और भाजपा जिला अध्यक्ष जमनु पुरसवानी के मार्गदर्शन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में  जिला महासचिव मनोहर खेमचंदानी, ओबीसी मोर्चा की  राज्य कार्यकारिणी सदस्य लता पगारे, महासचिव मंगला चांडा, सुनंदा अमोदकर, ओबीसी मोर्चा ठाणे-पालघर के उपाध्यक्ष उमेश सोनार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पुजारी, मनोज पाटिल, मंडल अध्यक्ष नीलेश बोबड़े, जिला ओबीसी मोर्चा के जिला महासचिव मंगेश केणे आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.