Ulhasnagar delegation met Fadnavis

  • भाजपा का जिला कार्यालय बनाने पर की चर्चा

Loading

उल्हासनगर. उल्हासनगर जिला भाजपा (Ulhasnagar District BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक कुमार आयलानी व जिला अध्यक्ष जमनु पुरस्वानी की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस  (Leader of Opposition Devendra Fadnavis) तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल से मुंबई नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।

उल्हासनगर शहर जिला भाजपा के मीडिया इंचार्ज मनोज लासी ने बताया कि इस भेंट के दौरान हमने मुख्य तौर पर उल्हासनगर में भाजपा का जिला कार्यालय बनाने पर चर्चा की। उल्हासनगर शहर के विकास के लिए विकास निधि, जलगांव के गुरुमुख जगवानी के भाजपा से बाहर जाने के बाद रिक्त हुई जगह को भरने एवं महाराष्ट्र भाजपा में सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी, जिला अध्यक्ष जमनु पुरसवानी, पूर्व स्थायी समिति सभापति राजेश वधारिया, पूर्व सभापति प्रकाश माखीजा, प्रदीप रामचंदानी, राजू जगयासी, अजित सिंह लबाना, नरेश दुर्गानी, प्रकाश चार्ली, मनोहर खेमचंदानी आदि शामिल थे।