64 patients discharged in Washim
Representational Pic

Loading

अब तेजी से फैल रहा कोरोना

नई मुंबई. राज्य सरकार के द्वारा 8 जून से अनलॉक- 1 की शुरुआत की गई है. जिसके बाद से नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिसकी रोकथाम करने के लिए मनपा ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. इसके बावजूद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या का ग्राफ हर दिन ऊपर ही जा रहा है.

गौरतलब है कि अनलॉक- 1 के पहले नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के कुल 2 हजार 974 मरीज पाए गए थे. वहीं अनलॉक-1 के शुरू होने के बाद 9 जून से 19 जून तक कोरोना कोरोना पॉजिटिव के 1 हजार 541 मरीज पाए गए हैं. 11 दिनों के दौरान इतनी संख्या में मरीजों के मिलने से यह साफ हो गया है कि अनलॉक-1 के शुरू होने के बाद से मनपा के क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण में भारी वृद्धि हुई है.

11 दिन में 55 लोगों की गई जान

 नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में अनलॉक- 1  के शुरू होने के पहले से कोरोना ग्रस्त 92 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं अनलॉक- 1 के शुरू होने के बाद विगत 11 दिनों के दौरान इस बीमारी से 55 लोगों ने अपनी जान गवा चुके हैं. इससे यह संकेत मिल रहा है कि नवी मुंबई मनपा के क्षेत्र में कोरोना ने अब भयानक रूप धारण कर लिया है.

11 दिनों का लेखा-जोखा

दिनांक    मरीज    मौत

        9 जून        89      04

       10 जून     156      05

       11 जून     195      06

       12 जून     129      02

       13 जून     191      05

       14 जून     169      04

       15 जून        95      03

       16 जून        63      03

       17 जून      128      05

       18 जून      202      09

       19 जून      124      09

        कुल        1541      55

-राजीत यादव