डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर हुआ वंजारपट्टी नाका फ्लाईओवर

  • महापौर प्रतिभा पाटिल ने किया अनावरण

Loading

भिवंडी. भारतरत्न डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जयंती मौके पर भिवंडी मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने शहर स्थित 4 वर्षों पूर्व निर्मित वंजारपट्टी नाका फ्लाईओवर का नामकरण भारतरत्न अब्दुल कलाम के नाम कर भारतरत्न स्व. राष्ट्रपति कलाम को आदरंजलि अर्पित की है. महापौर पाटिल द्वारा मनपा मुख्यालय में भी भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व राष्ट्रपति कलाम द्वारा देश की खुशहाली, प्रगति हेतु सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया.

उक्त मौके पर  मनपा आयुक्त डॉक्टर पंकज आशिया, विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे, नगरसेवक मलिक मोमीन, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, मुख्यालय उपायुक्त डॉक्टर दीपक सावंत, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, बांधकाम लेखापरीक्षक काशिनाथ तायडे, मुख्य लेखापरीक्षक श्रीकांत अनारसे, कर मूल्यांकन विभाग उपायुक्त मारुती गायकवाड़, प्रभाग समिति क्रमांक 1 सहायक आयुक्त दिलीप खाने, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले इत्यादि उपस्थित थे. 

गौरतलब हो कि वंजारपट्टी नाका फ्लाईओवर 2017 में निर्मित होकर आवागमन हेतु खोल दिया गया था, बावजूद नामकरण प्रक्रिया महासभा के महाजाल में अटकी हुई थी. मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल में हुए प्रयाशों से नगरसेवकों नें एकजुट होकर भारतरत्न, मिसाइल पुरुष, स्व. राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण किये जाने पर एकमत से सहमति जताई. महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न एपीजी अब्दुल कलाम की जयंती मौके पर वंजारपट्टी फ्लाईओवर का नामकरण कर   ऐतिहासिक आदरांजलि अर्पित किया है, जिसकी मुक्त कंठ से सराहना शहरवासी कर रहे हैं.