Welcome to NCP candidates who won in Gram Panchayat elections

Loading

कल्याण. कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र (Kalyan East Assembly Constituency) के ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Election) में जीत हासिल किए राकांपा ग्राम पंचायत (NCP Gram Panchayat) सदस्यों का पार्टी नेताओं द्वारा एक साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कल्याण राकांपा जिला कार्याध्यक्ष डॉ. वंडारशेठ पाटिल, कल्याण जिला  राकांयुवा अध्यक्ष सुधीर पाटिल, महिला जिला अध्यक्ष सारिका गायकवाड़, कल्याण तालुका अध्यक्ष काशीनाथ पाटिल एवं उप सभापति सुरेश पाटिल, युवा पदाधिकारी सुमित सोनटक्के  सहित राकांपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

राकांपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बुर्दुल, उसाटणे, पोसरी एवं चिरड आदि ग्राम पंचायतों से चुनकर आए ग्राम पंचायत सदस्यों का जिला कार्याध्यक्ष डॉ. वंडारशेठ पाटिल, जिला युवक अध्यक्ष सुधीर पाटिल ने स्वागत कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में राकांपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

जिला युवक अध्यक्ष सुधीर पाटिल ने कहा कि अगामी केडीएमसी चुनाव में एनसीपी के अधिक से अधिक युवकों को मौका दिया जाएगा। आज के युवकों में प्रतिभा के साथ-साथ काम करने की क्षमता भी है, इसलिए पार्टी की ओर से निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को अवश्य मौका दिया जाएगा। उन्होंने इशारों-इशारों में कल्याण डोंबिवली मनपा  चुनाव की तैयारी करने की बात कहते हुए संकेत दिया कि सभी कार्यकर्ता अभी से जी-जान लागाकर जुट जाएं ताकि मनपा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके।