Representational Photo
Representational Photo

  • पुलिस ने 2 लड़कियों को कराया मुक्त

Loading

नवीमुंबई. तलोजा के फेज-2 के सेक्टर-20 स्थित एक इमारत में रहने वाली एक महिला अपने घर में देह व्यापार कराने का काम कर रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर नवी मुंबई पुलिस की आनैतिक मानव तस्करी निरोधक शाखा ने महिला के घर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया है।साथ ही पुलिस ने इस महिला के चंगुल से 2 लड़कियों को मुक्त कराया है।कोर्ट ने इस महिला को पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

नवी मुंबई पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी निरोधक शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जून गरड़ के अनुसार घर में देह व्यापार कराने के मामले में तलोजा के फेज-2 के सेक्टर-20 में सिल्वर लाईफ स्टाईल नामक इमारत से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला मोबाइल फोन के द्वारा ग्राहकों को तलाश कर उन्हें अपने घर में बुलाने के बाद लड़कियां मुहैया कराया करती थी।फर्जी ग्राहक भेजकर इसके बारे में पुष्टी की गई।जिसके बाद इस महिला के घर में छापा मारा गया।जहां से 2 लड़कियों को मुक्त कराने के बाद इस महिला को गिरफ्तार किया गया।