क़ुतुब मीनार के अलावा भारत के यह मीनार भी हैं बेहद प्रसिद्ध

Loading

हमारा भारत देश बहुत सी ऐतिहासिक चीज़ों से भरा हुआ है। यहाँ कई शानदार किले, मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारे हैं, जो अपनी खूबसूरती और इतिहास के लिए जाने जाते हैं। वहीं जब भी बात प्रसिद्ध मीनार की आती है, तो सबसे पहले ख्याल दिल्ली में मौजूद क़ुतुब मीनार का ही आता है। यह मीनार सुंदर होने के साथ-साथ कई इतिहास भी संजोय हुए है। लेकिन क्या आप जानते हैं क़ुतुब मीनार के अलावा भी भारत में कई ऐसी प्रसिद्ध और उंची मीनारें हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह मीनार भी कई ऐतिहासिक कहानियों को बयां करते हैं। तो चलिए आज आपको बताएं उन मीनारों के बारे में…

शहीद मीनार, कोलकाता-
कोलकाता बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह कई ऐतिहासिक मंदिर, मस्जिद और महलों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। देश की पहली राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है इस शहर को प्राप्त है। कोलकाता के इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है शहीद मीनार, जिसे Ochterlony स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। इस मीनार का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के दौरान वर्ष 1828 में डेविड ओचेरटोनी की याद में किया गया था। 

चांद मीनार, महाराष्ट्र-
महाराष्ट्र के दौलाताबाद में मौजूद ये मीनार भारत का दूसरा सबसे लंबा मीनार है। इस मीनार को “टॉवर ऑफ़ मून” के नाम से जाना जाता है। यह समूचे भारत में बेहद प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मीनार का निर्माण अलाउद्दीन बहमनी ने वर्ष 1445 में करवाया था। इसके अलावा इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यह क़ुतुब मीनार से बहुत हद तक मिलता-जुलता है। 

झूलता मीनार, गुजरात-
गुजरात के अहमदाबाद में स्थित झूलता मीनार पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हमेशा से ही रहा है। इस मीनार के बारे में कहा जाता है कि यदि एक मीनार को हिलाया जाता है तो दूसरी मीनार कुछ सेकंड के भीतर खुद बी खुद हिलने लगती है। इसके हिलने का कारण आज तक किसी को मालूम नहीं चला।

फतेह बुर्ज, पंजाब-
भारत का पंजाब राज्य अपने खूबसूरत और ऐतिहासिक चीज़ों के लिए जाना जाता है। वहीं इस राज्य में मौजूद फतेह बुर्ज मीनार भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मीनारों में से एक है। इस मीनार को विजय टावर भी कहा जाता है। फतेह बुर्ज पंजाब के चिरी गांव में स्थित है। इस बुर्ज के बारे में कहा जाता है कि सिखों द्वारा मुगल साम्राज्य के पतन के बाद इसका निर्माण करवाया था। फतेह बुर्ज की ऊंचाई तक़रीबन 100 मीटर है।