लॉकडाउन से हो गए बोर ? तो जून-जुलाई में इन जगहों पर बना सकते है घूमने का प्लान

    Loading

    नई दिल्ली : गर्मी का मौसम जा चुका है और बारिश का सुहाना मौसम आ गया है। इस सुहाने मौसम में घूमने की इच्छा काफी लोग रखते है। कोई अपने दोस्तों के साथ घूमने जाता है , तो कोई अपने पार्टनर के साथ घूमने जाता है। कोई अपने परिवार संग घूमने चले जाते है , भारत अपनी सुंदरता से परिपूर्ण है। यह अनेक खूबसूरत जगहें है। लेकिन कुछ ऐसी जगह है , जो जून और जुलाई के महीने और भी ज्यादा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है।

    बारिश के मौसम के चलते ऐसे कई जगह है जहां हरियाली छाई हुई रहती है। साथ ही प्रकृति अपने अलग-अलग रंग बिखेरे रहती है। वर्तमान में कई जगहों पर कोरोना के मामले कम होते दिख रहे है। इसके चलते कम हो रहे मामलों की जगह पर अनलॉक होने की उम्मीद नज़र आ रही हैं। ऐसे में आप इतने दिनों से घर पर रहकर बोरियत महसूस कर रहे है। अनलॉक होते ही आप घूमने का प्लान बनाएं। तो चलिए आप के प्लान बनाने में हम आपको मदद करते है , आज हम आपके लिए जून और जुलाई इन महीनों में घूमने के सबसे खास और खूबसूरत जगह के बारे में बताने वाले है।

     1.  ऋषिकेश 

     

     पहाड़ों में बसा ऋषिकेश धार्मिक और एडवेंचर एक्टिवटी के लिए जाना जाता है। देश की राजधानी दिल्ली से इसकी दुरी लगभग 244 किमी है। धार्मिक पवित्रता कोयह अनुभव कर सकेंगे यहां आप कई प्राचीन मंदिरों के साथ ही ट्रैकिंग , रिवर राफ्टिंग ,क्लबिंग और बंजी जंपिंग के जैसे एडवेंचर का खुब  आनंद ले सकते है।    

    2.  अल्मोड़ा

    अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक जिल्हा है , यहा प्रकृति का अलग अनुभव पाया जाता है। दिल्ली से यह लगभग 350 किमी दूर है। यहां काफी संख्या में पर्यटक आते है। पर्यटकों के लिए यह जगह काफी पसंदीदा है। यह आपके घूमने के लिए अनेक काफी खूबसूरत स्थल है। खास कर यह आप  जागेश्वर मंदिर , कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर के दर्शन कर सकते है। 

    3. शिमला

     

    हिमाचल प्रदेश में बसा खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। यह के ठंडा मौसम का मजा लेने सैलानी दूर दूर आते है। यह भारत सही नहीं बल्कि विदेश सभी लोग यह घूमने के लिए आते है। यहां आप मॉल रोड , क्राइस्ट चर्च , कुफरी चैल , नारकंडा , तातापानी और जाखू मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते है। 

    4. लैंसडाउन 

     अगर आप प्रकृति प्रेमी है और साथ ही आप ऐसी जगह पर जाना चाहते है , जहां जाकर आप शहरों के शोर से दूर सुकून के पल बिता सके। ऐसे में आपके लिए उत्तराखंड में बसे लैंसडाउन एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यहां की हसीन वादियां  को अपनी ओर आकर्षित करती है।यहां टिप इन टॉप ,कई पुराने चर्चें ,मंदिर प्रकृति के अद्भुत नजारे आप देख सकते है।