क्या आप जानते हैं भारत के यह शहर हैं विदेशों में भी

Loading

भारतीय शहरों के नाम सुन कर हमें कोई आश्चर्य नहीं होता क्यों कि उन्हें हम बचपन से सुनते व देखते आ रहे हैं। लेकिन कैसा होगा अगर आपको पता चले की भारत के कई शहरों के नाम पर विदेशों में भी शहर हैं। जी हां, दिल्ली और पटना इसी के उदहारण है, जिनका नाम आपको विदेशों में भी मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

पटना-
बिहार की राजधानी पटना है, लेकिन हम आपको बता दें कि एक पटना स्कॉटलैंड देश में भी है। स्कॉटलैंड के ईस्ट एरीशायर में एक शहर है जिसका नाम भी पटना है। यह भी कहा जाता है कि जब स्कॉटलैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग भारत से वापिस लौटे तो उन्होंने अपने शहर में इसी पटना के नाम पर एक शहर बसा लिया था जो कि अब सुनने मे बड़ा ही रोचक लगता है।

कोलकाता-
जिसे आज हम कोलकाता के नाम से जानते है वह ब्रिटिश काल में कलकत्ता के नाम से मशहूर हुआ करता था, ब्रिटिश काल में कोलकाता भारत की राजधानी भी हुआ करती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कोलकाता अमेरिका में भी है, जिसे कोटा टाउन और इंडियाना के नाम से भी जाना जाता है।

कोच्चि-
भारत में कोच्चि शहर प्रमुख रूप से बंदरगाह यानि पोर्ट के लिए जाना जाता है, जहां विदेशों से भी कंटेनर आते हैं। लेकिन यह नाम का शहर जापान मे भी स्थित है, जो चारो तरफ से समुद्र से घिरे हुए है। जापान मे कोचीन एक आइलैंड पर बसा हुआ है।

हैदराबाद-
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। लेकिन हैदराबाद नाम का एक शहर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी स्थित है। 

ठाणे-
आप सब ने महाराष्ट्र के प्रमुख शहर ठाणे का नाम तो ज़रूर सुना होगा। इस शहर का दूसरा भाई, हमारा मतलब है ठाणे नाम का दूसरा शहर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में भी स्थित है।