फेयरी सर्कल्स: एक अनसुलझा रहस्य, विज्ञान भी हैरान

Loading

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह और चीज़े हैं, जो अपने रहस्यों के लिए जानी जाती हैं। ऐसी ही एक जगह अफ्रीका के नामीबिया देश में स्थित है, जिसका नाम फेयरी सर्कल्स है। यह अपने रहस्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। फेयरी सर्कल्स की पहेली आज तक विज्ञान भी नहीं समझ पाया है। यह आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है। फेयरी सर्कल्स को तो पहले अफ्रीका में ही देखा गया था लेकिन हाल के वर्षों में इसे ऑस्ट्रेलिया में भी देखा गया है। 

फेयरी सर्कल्स के बारे में जानकारों के बीच भी मतभेद बना हुआ है। कुछ का कहना है कि, यह सर्कल्स दीमक की वजह से बनते हैं। जबकि कुछ जानकारों का कहना है कि ये तर्क संगत नहीं है कि इतने सारे सर्कल्स दीमक के कारण बनते हैं। इन सर्कल्स के बनने के पीछे ज़रूर कोई रहस्य छिपा है। तो आइए जानते हैं फेयरी सर्कल्स के बारे में…

क्या है फेयरी सर्कल्स?

फेयरी सर्कल्स से जुड़े रहस्य विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। यह 20वीं शताब्दी तक केवल अफ्रीका महादेश के देशों में देखा जाता था, लेकिन वर्ष 2014 में फेयरी सर्कल्स ऑस्ट्रेलिया में भी देखा गया है। जिसके बाद इससे जुड़ी पहेली की गुत्थी और भी उलझ गई। अफ्रीका महादेश के नामीबिया के रेगिस्तान में कई ऐसे गोलाकार स्थान हैं, जो एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित हैं और इन सर्कल्स के चारों ओर घास हैं। यह सर्कल्स अपने आप वहां पर आए हैं और इन्हें देख ऐसा लगता है कि इन्हें बड़ी फ़ुरसत में बनाया गया हो। 

फेयरी सर्कल्स के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि, इस रेगिस्तान में धरती के नीचे ड्रैगन रहता है, जिसके उग्र सांस से सतह पर बुलबुले बन जाते है। इन बुलबुलों की वजह से ये सर्कल्स बनते हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि, यह घटना महज दीमक, रेडियोधर्मी अथवा ज़हरीले पदार्थों के कारण होती है। हालांकि, अभी इसके बारे में यह कहा गया है कि शायद ये सर्कल्स एलियंस के हमले की वजह से बने हैं, या फिर इन जगहों पर कभी कोई ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया गया हो।

शोधकर्ता के अनुसार-

बायॉलजी के एक प्रफेसर नॉबर्ट जुर्गन्स के अनुसार, नामीबिया के फेयरी सर्कल्स का निर्माण रेत के दीमकों की एक खास प्रजाति (Psammotermes allocerus) द्वारा हुआ है। नॉबर्ट कहते हैं कि दीमकों ने घास की जड़ों को खाकर और मारकर खुद के लिए एक भूमिगत ओएसिस तैयार किया है, जिसके कारण जमीन के अंदर का पानी कैद हो जाता है।

वहीं इस बारे में गेजिन कहते हैं कि, ऐसी कोई स्टडी नहीं है जो यह साबित कर सके कि दीमक या कीड़ों की वजह से इतने बड़े पैमाने पर यह सर्कल्स बन सकते हैं और इतने बड़े हिस्से में फैल सकते हैं। लेकिन यह दीमकों की अकेली एक ऐसी प्रजाति है, जो नामीबिया के पूरे रेगिस्तान में पाई जाती है। खासकर उस जगह पर, जहां पर ये फेयरी सर्कल्स मौजूद हैं।