कोरोना में सफर करते समय अपनाएं ये टिप्स , यात्रा रहेगी एकदम सुरक्षित

    Loading

    पूरा देश कोरोना (Corona) महामारी से बेहद परेशान हैं। ये इतना घातक है , कि लोग तेजी से इसके चपेट में आ जाते है। ऐसे में ट्रैवल करना खतरे से खाली नहीं हैं। फिर भी बेहद जरुरी कामों के लिए हमे यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन यात्रा करते समय हमे कुछ बातों कों ध्यान में रखना जरुरी हैं।  ऐसे में आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित (Safe) हो इसके लिए हम कुछ खास ट्रैवल टिप्स (Travel Tips) आपके लिए लेकर आए हैं। 

    नई दिल्ली : आज के दौर में सबसे चिंताजनक विषय कोरोना महामारी है। देश भर में असंख्य लोग इसके चपेट में आते है। काफी लोग इसमें अपनी जान गवां बैठते है। ऐसे में घर पर रहना ही सबसे सुरक्षित (Safe) माना जा रहा है। अगर आपको मजबूरी में या बेहद जरुरी काम से  ट्रैवल करना पड रहा हैं , तो आपको पुरे सुरक्षा के साथ सफर करना चाहिए। इसके चलते हम कुछ खास ट्रैवल टिप्स (Travel Tips) आपके लिए लेकर आए हैं।

    1. जरूरी है मास्क और फेस शील्ड

     

    सफर करते समय कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी के मास्क लगाना बेहद जरुरी है। इसके अलावा आप लंबी दूरी तय कर रहे है , तो बंद जगह पे की लोगों के साथ सफर करना पड रहा है , तो मास्क के साथ फेस शील्ड जरूर पहने । ट्रेवल के दौरान अपने साथ तीन-चार मास्क  रखे। मास्क गंदा हो जाये तो इसे जरूर बदले। उपयोग किया हुआ मास्क प्लास्टिक के पोलेथिन में डालकर डस्टबिन में डालें।

    2. आरोग्य सेतु एप का उपयोग करें  

     

     

    कोरोना काल में हमारे सेहत से जुड़ी जानकारी पाने के लिए आरोग्य सेतु एप का उपयोग करे। कोरोना संक्रमण के दौरान कई राज्यों या हवाई अड्डों पर एंट्री के लिए आरोग्य सेतु एप देखा जा रहा हैं। इस एप में आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट होने जरूरी है। इसलिए अपने मोबाइल आरोग्य सेतु एप जरूर रखे।

    3. चेहरा न छुएं

    संक्रमण से बचने के लिए जरुरी हैं की आप अपना चेहरा न छुएं। नाक , आंख और मुँह को बार बार न छुएं। ऐसा करने से आपको संक्रमण हो सकता है। अगर चुना हैं तो पहले हाथ को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर लें।

    4. सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी

    यात्रा के दौरान ध्यान रहे की भीड़ वाली जगहों से दूर रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यह संक्रमण से बचने के लिए फ़ायदेमंद हैं। पब्लिक प्लेस में किसी भी चीज को सैनिटाइज किए बिना न छुएं।

    5. बुखार हो तो सफर न करे

    ट्रेवल से करने से पहले आपको स्वस्थ रहना ज्यादा जरूरी हैं। ऐसे में अगर आपको बुखार हो तो ट्रेवल न करें।