करना चाहते हैं मानसून वेडिंग, तो भारत के ये शहर हैं आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

    Loading

    नई दिल्ली : हर एक का सपना होता है, अपनी शादी को यादगार और बेहद खास बनाने का और फिर शादी से जुड़ी अलग-अलग इच्छाएं होती हैं मानो कोई चाहता है की उसकी शादी किसी खास जगह पर हो। तो कोई चाहता है कि उसकी शादी किसी खास मौसम में हो। अगर आप मानसून में शादी करने का सोच रहे हैं तो भारत के ये शहरें आपके शादी के लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन शहरों के बारे में जो आपके वेडिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं…… 

     केरल

    केरल एक ऐसी जगह जो आजम तोर पर सभी को बेहद पसंद हैं। अगर आपकी शादी मानसून सीजन में होने वाली है, तो केरल का रुख कर सकते हैं। यहां आपको नारियल पेड़ों की हरियाली, गार्डन, खूबसूरत बीच और होटल्स मिल जाएंगे। केरल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक हनीमून और बेबीमून सेलिब्रेट करने केरल आते हैं। 

    उदयपुर

    उदयपुर रॉयल शादी के लिए पॉपुलर है। अगर आप ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश में है, तो उदयपुर परफेक्ट जगह है। यह खूबसूरत शहर अरावली पर्वत से घिरा है। वहीं, शहर में खूबसूरत झील भी हैं। काफी संख्या में पर्यटक उदयपुर घूमने आते हैं। आप मानसून वेडिंग को यादगार बनाने के लिए उदयपुर जरूर जाएं। 

    अंडमान निकोबार

    प्री वेडिंग शूट, वेडिंग और हनीमून सभी चीजों के लिए अंडमान निकोबार परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप मानसून वेडिंग की तलाश में हैं, तो अंडमान निकोबार सबसे बेस्ट स्पॉट है। अंडमान में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है। इस समय में वेडिंग सेलिब्रेशन की खूबसूरती देखने लायक रहती है।

    गोवा 

    पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉट है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा हॉलिडे सेलिब्रेट करने आते हैं। साथ ही मानसून वेडिंग के लिए भी गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको आसानी से वेडिंग वेन्यू मिल जाएंगी। खासकर बीच वेडिंग तो आकर्षण का केंद्र है। वहीं, गोवा में चर्च वेडिंग भी बेहद पॉपुलर है। आप अपनी इच्छा अनुसार स्पॉट चुन सकते हैं।