परिवार के साथ रोड ट्रिप करना है ? तो जानिए इन चार रोड ट्रिप के बारे में

    Loading

    नई दिल्ली : घूमना (Travel) किसे पसंद नहीं है , सब ही घूमने के शौकीन होते है। इस ठंड के मौसम में रोड ट्रिप का एक अलग ही मजा है। कुछ लोगों (Travel) को घूमने का इतना शौक होता हैं , कि 2-3 दिन की छुट्टी मिलते ही बैग पैक कर घूमने के लिए निकल जाते है।

    फ्रेंड्स , ऑफिस के कलीग्स और पार्टनर के साथ तो रोड ट्रिप का मजा कुछ और ही होता हैं , पर आज हम आपके लिए कुछ नया लेकर आये है। काम में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते इसलिए आज हम आपके लिए एक बेहतरीन प्लान लेकर आये है ,वो ये है की , आप परिवार (Family) के साथ रोड ट्रिप पर जाएं। तो जानते है उन जगहों के बारे में जो आपके रोड ट्रिप के (Road Trip) लिए एकदम बढ़िया है।     

    1. मुंबई से कोलाड 

    मुंबई से कोलाड बाय रोड यात्रा वाकई बहुत जबरदस्त होती हैं। मुंबई से कोलाड़ की दूरी मात्र 122 किमी है। कोलाड के नजदीक पहुंचते ही झील , झरने , सुन्दर पहाड़ और  नदियों  का दर्शन होता है। मानसून के दौरान मुंबई से कोलाड ट्रिप करने का मजा ही कुछ और होता है। कोलाड राफ्टिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां तामिनि घाट  ,भीरा डैम और घोसला किले जैसी घूमने के लिए बेस्ट जगहें है।

    2. कोच्चि से वायनाड

    कोच्चि से अगर वायनाड के लिए आप रोड ट्रिप पर निकलते है तो एनएच 66 रूट पकड़े यहां से आपको पहुंचने से सात से आठ घंटे लगेंगे। वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य से होते हुए आप कुरु द्वीप जैसे प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण   जगह का मजा भी लूट सकते है। बीच में रुक कर टेस्टी और क्रिस्पी फ़ूडस जरूर खाएं। सनराइज़ और सनसेट का खूबसूरत नजारा आराम से देखें । 

    3. दिल्ली से ऋषिकेश

    कई लोग अक्सर दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए रोड ट्रिप ही चुनते है। बाय रोड दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने के लिए पांच घंटे लगते है। जैसे ही आप उत्तराखंड में एंट्री करेंगे वहां के नदी , झरने , पहाड़ और लोकल बोली में  की आपकी थकान पल भर में दूर हो जायेगी। ऋषिकेश में रामझूला ,लक्ष्मण झूला।,हरकी पौड़ी और हरिद्वार आदि कई ऐसी जगहें है , जहां आप फैमिली के साथ खूब एन्जॉय कर सकते है।

    4. जयपुर से कल्याणपुरा

    रोड ट्रिप बढ़िया तरीके से एन्जॉय लकरना चाहते हो तो आप जयपुर से कल्याणपुरा ये रास्ता चुन सकते हों। जयपुर और कल्याणपूरा के बीच सिर्फ 100 किमी  की दूरी है ,साथ ही यह रास्ता बहुत ही स्मूथ और आरामदायक हैं। अगर आपकी फैमिली में बुजुर्ग है तो इस रूट के लिए आप उन्हें भी अपने साथ ले जा सकते है। जयपुर से कल्याणपुरा जाते वक्त आपको कई छोटे-छोटे गांव और ढाबे मिलेंगे ,ढाबों में बनने वाले पकवानों की खुशबु से आप खुद को रोक नहीं पाएंगी। कल्याणपुर में कई अच्छे और आलीशान रिजॉर्ट हैं, जहां आप फैमिली के साथ रुक सकते हैं।