File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : कोरोना वायरस ने सबकी जिंदगी समस्याओं से घेर कर रखी है। जहां कोरोना वायरस के संक्रमण कम करने में अनेक प्रयास जारी थे वही कोरोना के डेल्टा वायरस ने जन्म लिए और समस्याए बढ़ गयी। कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन के चलते कई महीनों तक देशभर में लॉकडाउन लगा था।

    इस वजह से विश्व के कई देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी थी। हालांकि, कोरोना संक्रमण दर कम और संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ने से स्थिति सामान्य हो रही है। इस मद्देनजर कई राज्यों में लॉकडाउन हटा दिया गया है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग को भी खोल दिया गया है। पर्यटकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। अब पर्यटक एक बार फिर से यात्रा कर सकते हैं।

    विदेश यात्रा के लिए COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करना है अनिवार्य

    अगर आप भी विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कोरोना महामारी में सभी देशों ने पर्यटकों के लिए COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। आसान शब्दों में कहें तो विदेश जाने के लिए आपको COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करना होगा। इसके बाद ही आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। आज हम आपको COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक करने के कुछ आसान स्टेप के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है  की, COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक कैसे करे…..

    इस तरह करे लिंक

    इसके लिए सबसे पहले cowin.gov.in पर जाएं और लॉग-इन करें।

    -अब raise a issue का चयन करें।-इसके बाद पासपोर्ट वाले ऑप्शन को चुनना है।

    -यहां आपको अपना पासपोर्ट नंबर दर्ज करना है।

    -अंत में सबमिट का ऑप्शन मिलेगा।

    -इस पर क्लिक करते ही COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट आपके पासपोर्ट से लिंक हो जाएगा।

    तुरंत मिलेगा नया सर्टिफिकेट

    आपको बता दें कि वैक्सीन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में एक नाम होना चाहिए। अगर कोई त्रुटि रह जाती है, तो आपको आरोग्य सेतु पर नाम में सुधार करने के लिए एक बार ऑप्शन मिलता है। इसके लिए नाम में सुधार करते समय सावधानी जरूर बरतें। आप नाम में सुधार कर वैक्सीन सर्टिफिकेट को पासपोर्ट से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आप बेफिक्र कर होकर विदेश यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।