मानसून में ट्रैकिंग करना चाहते है , तो जानिये भारत के इन प्रसिद्ध जगहों के बारे में

    Loading

    नई दिल्ली : फ़िलहाल कम हो रहे कोरोना ( Corona ) वायरस खुश हद तक पर्यटन ( Travel ) क्षेत्र खोले जा रहे है। कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वैरिएंट के चलते देशभर के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी स्मारकों सहित पर्यटन स्थलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
    इससे पहले साल 2020 में भी कोरोना वायरस की पहली लहर के चलते पर्यटन स्थलों पर ताला लगा दिया गया था। कोरोना संक्रमितों में कमी के बाद गाइडलाइन जारी कर पर्यटन स्थलों को खोला गया था। इस महामारी से पर्यटन पर व्यापक असर पड़ा है। जानकारों की मानें तो जून महीने से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पर्यटकों को सैर-सपाटे की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। पर्यटक अपने आसपास ट्रैकिंग (Tracking) के लिए जा सकते हैं। आइए, मानसून सीजन में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानते हैं।
     

    1. राजमाची ( महाराष्ट्र )

    राजमाची एक किला है जो लोनावाला के नजदीक है। यहां से आप सह्याद्रि सीमा और शीरोता जलप्रपात को देख सकते हैं। राजमाची पर ट्रैकिंग करना बेहद आसान है और किले की चोटी पर पहुंचने के लिए सिर्फ 40 मिनट ही लगते हैं। इसके लिए दो गुफाएं हैं।

    2. डजोंगरी ( सिक्किम )

     डजोंगरी ये जगह काफी सुंदर और ट्रैकिंग के लिए एक बढ़िया जगह है। ट्रैकिंग के लिए उत्तर पूर्व प्रदेश भी पॉपुलर हैं। खासकर सिक्किम तो आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ट्रैकिंग डजोंगरी में की जाती है। 21 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग की दूरी 1 से 2 दिनों में पूरी की जाती है। काफी संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए सिक्किम आते हैं। आप भी यह जा सकते है।

    3. हामटा पास,( हिमाचल प्रदेश )

    ट्रैकिंग के लिए यह देशभर में प्रसिद्ध है। खासकर फ्रेशर यानी नए ट्रेकर के लिए यह उपयुक्त ट्रैकिंग स्पॉट है। यह यात्रा कुल्लू घाटी के हामटा पास से शुरू होकर स्पीति घाटी में समाप्त होती है। ट्रैकिंग 35 किमी लंबी होती है, जिसे पूरा करने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं। अगर आपकी 4 -5  दिन की यात्रा है तो ये जगह आपके लिए बिलकुल अच्छी है।