इन देशों में बेहद अलग अंदाज़ में मनाया जाता है ‘वैलेंटाइन डे’, जानकर रह जाएंगे दंग

    Loading

    आज देशभर वैलेंटाइन डे (Valentine Daye) बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। यह दिन हर एक लवर्स (Lovers) के लिए बेहद खास होता है। इसे प्यार के इज़हार का दिन कहा जाता है। इस दिन लोग एक दुसरे से अपने दिल की बात कहते हैं और ताउम्र साथ निभाने का वादा (Promise) करते हैं। वैलेंटाइन डे को दुनियाभर में अलग अलग अंदाज़ में मनाया जाता है। तो चलिए जानते दुनियाभर में किस तरह सेलिब्रेट (Celebrate) किया जाता है वैलेंटाइन डे…

    फ्रांस (France)-
    फ्रांस एक बेहद ही रोमांटिक देश है। यह बेहद ही खूबसूरत भी है। यहाँ वैलेंटाइन डे भी खास अंदाज़ में मनाया जाता है। एक ट्रेडिशन के अनुसार, इस दिन लड़के लड़की का एक कपल बनाया जाता है औेर अगर लड़के को लड़की पसंद नहीं आती तो वह उसे छोड़कर दूसरी लड़की को पसंद कर सकता है। वहीं जब लड़की को उसका मनचाहा हमसफर नहीं मिलता वो वहां जलाए गए बॉनफायर में उस लड़के की फोटो जलाती है।  

    इग्लैंड (England)-
    इंग्‍लैंड में वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने की एक खास परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर महिलाएं अपने तकिए पर तेजपत्ते रखकर सोएं तो उस रात उन्‍हें अपने होने वाले जीवन साथी का सपना आता है। इस इसलिए इस दिन महिलाएं यह उपाय करती हैं। 

    जापान (Japan)-
    जापान में वैलेंटाइन डे पुरुषों को समर्पित है। इस दिन को महिलाएं थैंक्‍स डे के रूप में मनाती हैं। वह अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को थैंक्स बोलने के लिए चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं।  

    इटली (Italy)-
    इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल की तरह बनाया जाता है। इस दिन सभी लोग पार्क में एक साथ मिलकर म्यूज़िक सुनते हैं और एंजॉय करते हैं। इसके अलावा यहां यह भी परंपरा है कि जो भी कुवांरी लड़कियां सुबह उठती ही जिस भी लड़के को देखती है, वह संभवतः उसका पार्टनर बन सकता है।