SHIMLA

    Loading

    -वैष्णवी वंजारी

    घूमना हम सभी को पसंद है,वैसे तो भारत सुंदरता से सम्पूर्ण हैं। कहीं ऊँचे पहाडो से घिरे गांव तो कही बहती नदिया तो कही हरियाली छाई  हुई रहती है । प्रकृति की हर एक छटाओं को यहां हम सभी महसूस कर सकते है। यहा  हर तरह का नजारा हैं।  तो हम आज आपको बताते  हैं की सुंदरता से परिपूर्ण हमारे देश में कोण कोण सी  खूबसूरत जगह है जो आपके ट्रैवल लिस्ट में हो शामिल। आइए जानते है उन खूबसूरत जगहों के बारे में ….. 

    गुलमर्ग (Gulmarg):

    धरती पर अगर स्वर्ग है तो यही हैं कश्मीर के बारे में कही गई ये बात आपको गुलमर्ग में सही होती हुई दिखाई देगी। गुलमर्ग ये जम्मू और कश्मीर के केंद्रशासित  प्रदेश का एक पहाड़ी इलाका (Hill Station) हैं। इसका मूल नाम  गौरी मार्ग (Gauri Marg)  हुआ करता था। जिसे 16 वीं  सदी में युसूफ शाह चक ने बदलकर गुलमर्ग कर दिया। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है।  यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। 

    गान्तोक :

    उत्तर पूर्वी भारत के गान्तोक शहर मानो कैनवास पर उतरी  हुई किसी खूबसूरत पेंटिंग का नजारा हो। दुनिया के तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनगंगा (kanchanganga)का दिलकश नजारा यही से मिलते हैं। गान्तोक यह एक ऐसा शहर है जहां  हमें भारत के खूबसूरती का दर्शन हो। 

    मैसूर :

    महलों  का शहर कहे जाने वाले मैसूर की कुछ अलग ही खासियत हैं। मैसूर पॅलेस की सुंदरता और विशालता देख कर मानो आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। मैसुर अपनी ऐतिहासिक विरासतों को संजोये हुए आज भी  पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक हैं।

    पॉन्डिचेरी :

    अगर आप फ़्रांस जाने की इच्छा रखते हैं ,तो पॉन्डिचेरी  का टिकेट बुक करवा लीजिये। यहां आप फ़्रांसिसी वास्तुकला का आनंद ले सकते हैं। यहाँ  के बीच भी विदेशी बीचों से काम नहीं हैं।  

    शिमला :

    बर्फ की चादर ओढ़ रखे इस शहर को आपने नहीं देखा तो  समझ  लीजिये आपका घूमना अधुरा रहा। यंहा सिर्फ पहाड़ ही नहीं तो यह बानी ब्रिटिश इमारते भी आपका ध्यान आकर्षित करती है। 

    तो यह रही भारत की 5 खूबसूरत जगह जहाँ आप जाकर प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव  करेंगे।