केरल का खूबसूरत शहर है कोझीकोड

Loading

केरल में स्थित कोझीकोड बेहद ही खूबसूरत शहर है। कोझीकोड कालीकट का दूसरा नाम है। यहां मौजूद समुद्री तट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह शहर अपने ऐतिहासिक किलों और शांत वातावरण के कारण काफी प्रसिद्ध है। यह जगह कई मसाले, कॉफी, काली मिर्च और नारियल के लिए भी जानी जाती है। कोझीकोड में देखने योग्य बहुत सी  जगह हैं। तो आइए जानते हैं यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में…

मानांचिरा स्क्वायर-
मानांचिरा स्क्वायर को प्रमुख प्रयत्न स्थलों में गिना जाता है। यह एक खूबसूरत वाटर पूल है जिसका निर्माण राजा मानावेदावन के द्वारा किया गया था। यहां कई प्राचीन मंदिर, मस्जिद, चर्च और भवन देखे जा सकते हैं। साथ ही यहां एक संगीत मंच, एक खुला थियेटर और एक संगीत फव्वारा भी है, जो इस स्थान को और भी आकर्षक बनाते हैं। 

ताली मंदिर-
ताली मंदिर कालीकट के सबसे पुराने मंदिरों में आता है। यह धार्मिक स्थल कभी रेवती पत्थनाथम नामक अकादमिक कौशल की मेजबानी किया करता था। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर की वास्तुकला अन्य दक्षिण भारतीय मंदिरों जैसी ही है

कोझीकोड बीच-
कोझीकोड बीच का सूर्योदय और सूर्यास्त सैलानियों को काफी ज़्यादा आकर्षित करता है। अरब सागर की लहरों के साथ खेलना, बीच में नहाना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यहां जनवरी के मध्य मलाबार महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

कडलुंडी पक्षी अभयारण्य-
कडलुंडी पक्षी अभयारण्य अरब सागर की ओर से आती कडलुंडी नदी के पास द्वीपों और पहाड़ियों के बीच बसा है। यहां विभिन्न रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने एक अलग ही अनुभव होता है। यहां लगभग 100 स्थानीय पक्षी और 60 से ज़्यादा प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित रखा जाता है।