जानें Eternal Flame Falls कहाँ है और क्या है इससे जुड़े रहस्य

Loading

दुनियभर में ऐसे कई स्थान हैं जो अपने अनसुलझे रहस्यों के लिए जाने जाते हैं। इनमें एक स्थान Eternal Flame Falls है, जो विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां एक छोटा सा झरना बहता है। लेकिन यहां की खास बात यह है कि इस झरने के नीचे एक आग की लौ जलती रहती है। वहीं विज्ञान के अनुसार ऐसा मीथेन गैस की वजह से हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि Eternal Flame Falls कहां है और इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य क्या हैं –

Eternal Flame Falls कहां है?
Eternal Flame Falls अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पश्चिम में स्थित Chestnut Ridge Park में है। यहां एक छोटा सा झरना है जिसके नीचे आग की लौ जलती रहती है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह आग की लौ वर्षभर जलती रहती है। लेकिन इसे बुझाया जा सकता है, परंतु यहां मौजूद गैस उत्सर्जन की वजह से यह लौ दुबारा जल उठने की संभावना बहुत ज़्यादा है।

इस लौ के बारे में विज्ञान कहता है कि इस जगह मौजूद मीथेन गैस ही इस लौ के जलते रहने की वजह है। इस झरने के नीचे गुफा में मीथेन गैस उत्सर्जित होती है। जहां किसी ने दशकों पहले आग लगा दी थी और तब से यह लौ ऐसी ही जलती हुई आई है।