प्रतीकात्मक तस्वीर 
प्रतीकात्मक तस्वीर 

    Loading

    नई दिल्ली :  रहस्य  Secret  ये शब्द ही ऐसा है जिसे सुनकर आप  सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। जब आप रहस्यमयी जगहों place के बारे में सुनते हैं तो इसके बारे में जानने और वहां घूमने Travel के लिए अधिक उत्साहित हो जाते हैं और आप उन स्थानों के बारे में  खोज करने लगते हैं। प्रकृति के खुश इन रहस्यमयी स्थानों ने मानव को अचंभित कर दिया हैं , कि यह क्यों और कैसे हो सकता हैं। वैज्ञानिक लगातार इन रहस्यमय स्थानों के बारे में खोज कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई रहस्यमयी जगहें भी हैं जो वैज्ञानिकों के लिए पहेली बन चुकी हैं। जहां अधिक से अधिक लोग जाकर रहस्यमय स्थानों को घूमना और उन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं। भारत में कुछ ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं जो आपको अचंभित कर सकती हैं।  तो आइए जानते हैं उन रहस्यमयी स्थान के बारे में।   

    1. कंकाल झील ( उत्तराखंड )

     

    उत्तराखंड के रूपकुंड शहर में स्थित कंकाल झील भारत के रहस्यमय स्थानों में से एक हैं। कहा जाता हैं कि , कुछ निर्धारित समय में रूपकुंड ज़िल का बर्फीला पानी पिघलने से 200 मनुष्यों के छिपे हुए कंकाल के अवशेष देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिको द्वारा किये  गए शोधो के अनुसार यह कंकाल लगभग 1200 साल पहले के मने जाते हैं। इस क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक कथाओं के अनुसार यह कंकाल राजा जसधवा  और उनके सहयोगियों के माने जाते है जो नंदा देवी को श्रद्धांजली देने गए थे। अभिषेक के लिए संगीत बजाते और नृत्य करते समय देवता उनसे क्रोधित हो गए भूस्खलन की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थीं। रूपकुंड का ट्रैक अभी भी उत्तराखंड में प्रसिद्ध ट्रैकिंग मार्गो में से एक हैं।

    2 . रेड रेन इडुक्की ( केरल )

    केरल के रेड रेन इडुक्की यह एक हैरान कर देने वाली जगह हैं ,केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिले में लाल रंग की बारीश ऐसी एक अजीब घटना देखी गई हैं जो आपको अचंभित कर देने वाली है। यह लाल रंग की बारिश सन 1986 के बाद कई बार देखी गई  है, और यह घटना पिछली बार 2012 में देखी गई थी। यह लाल रंग की वर्षा पानी से निकाले गए ठोस वर्णक जैविक कोशिकाओं के समान थी।

    3. मास बर्ड सुसाइड ( असम )

    असम के जतिंगा गांव  यह जगह पक्षियों की आत्महत्या के कारण रहस्यमय जगहों में शामिल है। यह जगह आज भी  खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच रहस्यमय बना हुआ है। खा जाता है प्रवासीय  पक्षियों झुंड शाम को यह आता है ,तो जिंदा नहीं बचते हैं। पक्षियों का यह आना आत्महत्या करना मन जाता हैं ,खासकर सितंबर और अक्टूबर यह घटना और अधिक देखने को मिलती है। जो किसी  रहस्य से कम नहीं है ,वैज्ञानिकों ने भी जतिंगा के रहस्य को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए है।   

    4. करणी माता मंदिर ( राजस्थान )

     

    राजस्थान  भूमि के देशनोक टाउन में स्थित करणी माता के मंदिर चूहों के आबादी की वजह से रहस्यमयी माना जाता हैं। यह एक बात इस मंदिर को असामान्य बनाती  है कि मंदिर में 20 ,000 से अधिक चूहें है और चूहों का छूटा भोजन बेहद पवित्र मन जाता है जिसे वह प्रसाद के रूप में वितरित किया  जाता है और इसके अलावा यह माना  जाता है कि अगर एक चूहा मारा जाता है ,तो उसके स्थान पर सोने से बने चूहे को इस्तेमाल किया जाता हैं।