इन जगहों पर जाकर बनाएं अपना हॉलिडे परफेक्ट, मिलेगी मन को शांति

Loading

कोरोना महामारी की वजह से लोगों ने बहुत लंबा समय अपने घर में बिताया है। जब लॉकडाउन था तब लोग वर्चुअल ही घूम लिया करते थे, लेकिन जब से लॉकडाउन हटा है तब से लोग एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जो सुरक्षित भी हो और घुमने योग्य भी। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताएँगे जो आपके मन को शांति का अनुभव भी करवाएंगी और आपके हॉलिडे को परफेक्ट भी बनाएंगी। तो चलिए जानते हैं…

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड-

देवों की भूमि के नाम से मशहूर उत्तराखण्ड बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहाँ घुमने योग्य बहुत सी जगह है, जहाँ जाकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। इस राज्य में भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. यहाँ का हल्द्वानी भी बहुत खूबसूरत जगह है। ऐसा कहा जाता है कि हल्द्वानी, उत्तराखंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को “कुमाऊँ का प्रवेश द्वार” भी कहा जाता है। यह शहर आपके हॉलिडे के लिए बिलकुल सही है।

केरल-

साउथ इंडिया भी राज्य से कम नहीं है। यहाँ की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। वहीं अगर बात करें केरल की तो केरल प्री वेडिंग फोटोशूट और वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फेमस है। यहाँ का कोल्लम बीच, अष्टमुदी झील, मैदान, ऊंची पहाड़ियां सहित कई पर्यटन स्थल हैं। यहाँ आकर अप अपने हॉलिडे को बखूबी एन्जॉय कर सकते हैं। 

भंतूर, हिमाचल प्रदेश-

भारतीय पर्य्कातों के लिए हमेशा से ही हिमाचल प्रदेश घुमने के लिए पहली पसंद बना हुआ है। यहाँ का नज़ारा बेहद ही रोमांचक होता है। इस प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं। जिनमें से एक है भुंतर शहर, यह कुल्लू जिले में स्थित है। यह शहर व्यास और पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। यह बेहद ही खूबसूरत भी है, साथ ही आपको यहाँ घुमने योग्य कई जगह भी मिल जाएंगे।