एक बार अवश्य करें रहस्यमयी गायोला आइलैंड की सैर 

Loading

पृथ्वी पर रहस्यमयी जगहों की कोई कमी नहीं है। वहीं ऐसे बहुत से लोग हैं जो रहस्य और रोमांच की जगहों को पसंद करते हैं। जहाँ लोगों को घूमना और उन जगहों के बारे में जानना भी बेहद पसंद होता है। आप भी अगर ऐसी ही किसी रोमांचक जगह पर जाना चाहते हैं, तो इटली के एक खूबसूरत आइलैंड ‘गायोला’ जाएं, जो अपने में कई रहस्य को समेटे हैं। आइए जानें यहाँ की कहानियों के बारे में…

रहस्यमय कहानियों के लिए दुनियाभर में मशहूर-
इटली के नेपल्स की खाड़ी में स्थित एक छोटे से द्वीप गायोला की कहानी बेहद रहस्यमय है। ऐसा कहा जाता है कि इसे खरीदने वाले सभी लोगों बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे सिर्फ एक-दो नहीं कई मामले सामने आए हैं, जिनकी पूरी ज़िंदगी ही उजड़ गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जिसने भी ख़रीदा वो अपनी ज़िंदगी से हाथ धो बैठता है या फिर उसका बिजनस में भारी नुकसान होता है। ऐसे ही कई घटनाओं के कारण इस द्वीप को शापित कहा जाने लगा। 

वहीं अगर इसकी खूबसूरती की बात करें, तो इस द्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेगी। इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए काफी संख्या में सैलानी यहाँ आते हैं। हालांकि, इसकी डरावनी कहानियों के करण कोई यहाँ रात में नहीं रुकता और अंधेरा होने से पहले वापस लौट जाता है।