राजस्थान का नीमराना शहर है बेहद खूबसूरत, अपने फोर्ट के लिए है मशहूर

Loading

देश का राजस्थान राज्य बेहद ही खूबसूरत है। यह राज्य अपनी संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की परंपरा लोगों को बेहद भाती है। यहाँ का हर शहर बहुत खूबसूरत है। इन्हीं शहरों में से एक है नीमराना, जो अलवर जिले का एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है। यह पहाड़ियों से घिरा हुआ है, साथ ही यहाँ आपको शांति का बहुत अच्छा अनुभव होगा। यहाँ पर्यटकों के लिए बहुत सी जगह है, जो उन्हें बेहद पसंद आती है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही जगहों के बारे में…

नीमराना फोर्ट पैलेस-

यह किला नीमराना शहर का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ लोगों को रोमांटिक, और आनंद का अनुभव होता है। यह किला बहुत लोकप्रिय किला भी है। यहाँ आकर आपको रॉयल फील भी आएगी। यह फोर्ट को देखने का समय सुबह  9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होता है।  

अलवर फोर्ट-

अलवर फोर्ट को बाला फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह अरावली रेंज में एक पहाड़ी की चोटी पर निर्मित है। इस किले के 15 बड़े और 51 छोटे टॉवर इसकी खूबसूरती में चार-चाँद लगाने का काम करते हैं। यह विशाल किला शहर के लुभावने दृश्य भी प्रस्तुत करता है। इसे घूमने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।  

विनय विलास महल-

विनय विलास महल वास्तुशिल्प का एक विशेष नमूना है। इसके भूतल के अलावा, अन्य सभी मंजिलें एक संग्रहालय को दर्शाती हैं। यहाँ आपको पुराने ऐतिहासिक समय के रहस्यों, संस्मरणों और राजाओं की अस्पष्टता से परिचित कराता है। यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय शनिवार को छोड़कर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है।