एक बार ज़रूर जाएं “प्रेमियों का स्‍वर्ग” कहे जाने वाले ‘डोना पाउला बीच’

Loading

अपने लाइफपार्टनर के साथ ज़्यादा और रोमांसभरा समय बिताना चाहते हैं, तो क्यों न इस बार किसी ऐसी जगह पर जाने का प्लान बनाएं, जहां की कहानी भी रोमांटिक हो। जी हाँ भारत का ‘डोना पाउला बीच’ किसी भी कपल के लिए बेस्‍ट प्‍लेस है। इस जगह को ‘प्रेमियों का स्‍वर्ग’ भी कहा जाता है। यह जगह गोवा की राजधानी पणजी से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

बता दें कि इस जगह का नाम भारतीय वायसराय की बेटी ‘डोना पाउला डी मेनजेस’ के नाम पर रखा गया है। वह एक युवक से बेहद मुहब्बत करती थीं। लेकिन उनकी शादी उस युवक से नहीं हो पाई। इस वजह से वह बेहद उदास और तकलीफ में थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी थी। इसीलिए इस बीच का नाम उनके नाम पर रखा गया।

इसके अलावा स्‍थानीय निवासी बताते हैं कि डोना को गांव के लोगों और वन्‍यजीवों पर भी बहुत स्‍नेह था। वह सभी की ज़रूरतों का ख्याल रखती थीं। उनकी मौत के बाद गांव वालों ने भी बीच का नाम उनके नाम पर रखे जाने की सहमति जताई और इस बात का समर्थन किया। 

संगम-

डोना पाउला बीच पर गोवा की दो प्रसिद्ध नदियों और अरब सागर का अद्भुत संगम होता है। इसके अलावा यहां पर तमाम सारे वॉटर स्‍पोर्ट्स का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही यहां पर लोकल क्राफ्ट का बहुत अच्‍छा बाज़ार भी है। जहां पर हैंडमेड शानदार वस्तुओं को बेचा जाता है। 

नवंबर में यहां आना है खास-

डोना पाउला बीच पर नवंबर के महीने में आना बहुत ज़्यादा खास होता है। इस महीने में यहां पर कई सारे वॉटर स्‍पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। यही वजह है कि यहां घूमने के लिए नवंबर से लेकर मार्च महीने तक का समय बेहद खास और फायदेमंद माना जाता है।