दुनिया के सात अजीबोगरीब शहर, जिनके बारे में सुनकर आप रह जायेंगे दंग

    Loading

    नई दिल्ली : संसार कई अनोखे बातों से भरा पड़ा है। दुनिया में ऐसे बेहद रोचक घटना या कहानियां है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे है। वैसेही दुनिया में ऐसे कुछ अजीबोग़रीब शहर है जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जायेंगे। जी हां ये ऐसा शहर हैं जहां एक भी सड़क नहीं तो एक ऐसा शहर है जहां सब लोग इशारों में बात करते है। तो चिलए रोचकता से भरे इस अन्कोखे शहरों के बारे में जानते है…. 

    1. मोनोवी और ग्रॉस 

    दुनिया के इन अनोखे श्रोण के बारे में  हम सबसे पहले आपको मोनोवी और ग्रॉस शहर से मिलते है। अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में मोनोवी और ग्रॉस शहर है। मोनोवी इसलिए प्रसिद्ध शहर है क्योंकि इस शहर में बस एक व्यक्ति रहता है, जो वहां मेयर भी है और क्लार्क भी है। वहीं ग्रॉस शहर की बात करें तो इस शहर में भी हालात कुछ ऐसे ही है। इस शहर में केवल दो ही लोग रहते है। सही में है ना हैरान करने वाली बात। हैरानी से भरे बातों को जानने की इच्छा रखते है। तो इस शहर मे एक बार जरूर जाएं। 

    2. सांताक्रूज डेल इस्लोते

    सांताक्रूज डेल इस्लोते  (Santa Cruz del Isolate)  कैरेबियाई द्वीप समूह है। जहां पर आबादी सिर्फ 1200 है। महज दो फुटबॉल मैदानों की लंबाई के बराबर यह द्वीप है, जो कि पृथ्वी पर मौजूद सबसे घनी आबादी वाला स्थानों में से एक है। यहां के लोग अपना उदरनिर्वाह करने के लिए मछली पालन का व्यवसाय करते है। अगर आप कुछ अनोखा देखना चाहते है , तो यहां जाने के बारे में सोच सकते है।   

    3. हुआंग्लुओ 

    दुनिया अद्भुतता और रोचकता से भरी पड़ी है। चीन में भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में सुनकरआप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे क्या वाकई में ऐसा होता है। चीन में हुआंग्लुओ (Huangluo Yao village) एक कस्बा है  जो पूरी तरह पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ये जगह महिलाओं के लंबे, घने, काले बालों के लिए प्रसिद्ध है। यह महिलाओं के बहार इतने लम्बे होते है  की वे आसानी से अपने बालों का सर पर मुकुट तक बना सकती है। यहां महिलाएं बहते नदी के पानी में अपने बाल कपडे की तरह फैलाकर धोती है।  

    4. बेंगकाला 

    जहां तक हमने पता है, दो व्यक्ति के संवाद के लिए भाषा ही एक जरिया है। लेकिन आज हम एक ऐसे शहर के बारें में आपको बताने जा रहे है जहा बिना बात किये संवाद होता है। इंडोनेशिया के बाली में एक एक छोटा सा कस्बा बेंगकाला है। इस कस्बे में लोग ‘काटा कोलोक’ नाम की विचित्र भाषा बोलते हैं। इसका मतलब होता है ‘बहरों की भाषा” इस कस्बे में सिर्फ 44 लोग ही रहते है। दरअसल, पिछले छह पीढ़ियों से बेंगकला ज्यादातर बच्चे बहरे पैदा हो रहे है। इसलिए लोगों ने हाथों के इशारों से बोली जाने वाली इस विचित्र भाषा कोही सभ्यता बना दिया है।  

    5. कामिकात्सू

    कई शहर ऐसे होते है जो अपनी किसी खासियत को लेकर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक शहर जापान का है। जापान का कामिकात्सू (Kamikatsu) शहर जीरो वेस्ट म्युनिसिपालिटी बनने की ओर अग्रसर है। ये शहर पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां रहने वाले लोग दो दशकों से रिसाइकल करने पर जोर दिए हुए हैं। शहर में 45 तरीकों से कचरे को अलग किया जाता है। अभी तक यहां का जीरो वेस्ट कार्यक्रम काफी प्रभावी रहा है। 

    6. गीथोर्न

    नीदरलैंड का ये कस्बा (Giethoorn) उत्तर का वेनिस भी कहलाता है। यहां पूरे शहर में नहरें बहती हैं, जिसमें नाव चलाकर लोग एक जगह से दूसरी जगह तक जाते हैं। मतलब यहां एक भी सड़क नहीं है। वर्तमान में ये एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। अगर आप भी कुछ नया और यूनिक देखना चाहते हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं। 

     7. डोंगगुआन

    ये शहर बेहद अजीब है। चीन के पूर्वी इलाके और हांगकांग के पास बसे डोंगगुआन (Dongguan) शहर में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा है। यहां के पुरुष कई महिलाओं को एक साथ डेट करते हैं और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करती हैं। अपनी अजीबोगरीब सभ्यता की वजह से ये शहर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां नौकरी मिलने से ज्यादा आसान गर्लफ्रेंड मिलना है।