विश्व की सबसे अनोखी जगह, जहाँ इंसान के उछलने पर हिलने लगती है ज़मीन

Loading

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह है, जो अपने रहस्यों के लिए जानी जाती है। वहीं हमारी पृथ्वी से भी जुड़े कई रहस्य हैं, जिसके बारे में वैज्ञानिक आज भी खोज कर रहे हैं। भारत में भी ऐसी कई जगह है, जो अपने मिस्ट्री के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश का छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य ऐसा ही एक रहस्य के लिए फेमस है। यहाँ एक ऐसी जगह है जहां इंसानों के कूदने (Jumping) पर धरती हिलने लगती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने यहाँ एक बोर्ड लगाया है, जिसमें लिखा है यह एक अजूबा है की यहां की धरती हिलती है। आप भी बड़ी आसानी से यहाँ आकर धरती को हिला सकते हैं और जीवन का आनंद ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के मैनपाट इलाके (Mainpatan Area) में एक स्थान है, जहाँ यह अनोखा अजूबा देखने को मिलता है। जलजली नदी के किनारे जो भी आकर उछलता है या कूदता है तो यहाँ की ज़मीन ऐसे हिलने लगती है मानो भूकम आया हो। यहां के स्थानीय लोग और वैज्ञानिकों की धारणा अलग अलग है।स्थानीय लोगों कहते हैं कि एक समय यहां पर जलस्त्रोत रहा होगा, जो अब ऊपर से पूरी तरह सूख गया है मगर अंदर की जमीन अभी भी दलदली है। जिसकी वजह से यहाँ की धरती हिलती है। लेकिन वैज्ञानिक ऐसा नहीं मानते। 

वैज्ञानिकों कहते हैं कि इस ज़मीन के नीचे आन्तरिक दवाब और खाली स्थान में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते यहां की जगह दलदली और स्पंजी है। इसलिए जब भी यहाँ कोई कूदता है तो ज़मीन हिलने लगती है। हालांकि कारण जो भी हो यह जगह सभी पर्यटकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है।  

यह स्थान अपने अजूबे के कारण लोगों को बहुत पसंद आती है। यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ की खूबसूरत वादियां और झरनों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। साथ ही यहाँ का वातावरण भी ठंडा रहता है। इसलिए ज़्यादातर लोग यहाँ गर्मी के मौसम में ही घूमने आते हैं।