घूमने योग्य हैं कर्नाटक की ये गुफाएं

Loading

घूमने के मामले में कर्नाटक राज्य भी किसी राज्य से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। दुनियाभर से हर साल कई सैलानी यहां आते हैं और यहां की खूबसूरती की सराहना करते हैं। कर्नाटक में देखने और घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं, जो बेहद प्रसिद्ध हैं। लेकिन यहां की बादामी गुफाएं बेहद ही आकर्षक हैं। 

कर्नाटक के बगलकोट जिले में बादामी कस्बे में स्थित हैं दुनियाभर में प्रसिद्ध गुफाएं। यहां इन गुफाओं के अलावा और भी कई भव्य ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं, जो अब दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं और लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बन चुके हैं। बादामी गुफाओं का संबंध 500ईस्वी शताब्दी से है। यह प्राकृतिक गुफाएं नहीं हैं, इनका निर्माण उस समय विशाल पहाड़ों को काटकर किया गया है। 

वहीं कर्नाटक के बगलकोट में आपको सदियों पुरानी इमारतें, गुफाएं, मंदिर और महल के साथ ही प्रकृति के खूबसूरत नज़ारें भी देखने मिलेंगे। यहां मालाप्रभा नदी बहती है और इसके समीप ही स्थित है, भगवान शिव को समर्पित भूतनाथ मंदिर। इसके अलावा बादामी में 500 से 700 ईस्वी के बीच निर्मित एक भव्य किला भी स्थित है, जिसे बादामी किले के नाम से जाना जाता है। इस किले में दीवारों और छतों की नक्काशी और जालियां आपको बेहद पसंद आएगी।