एडवेंचर ट्रिप के लिए मशहूर है हिमाचल प्रदेश का यह शहर

Loading

घूमना फिरना बहुत ज़रूरी होता है और इससे सबका मन भी बहल जाता है। सब लोगों की पसंद अलग-अलग होती है। बहुत से लोग धार्मिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो कई लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाना। वहीं जब बात एडवेंचर ट्रिप की आती है तो लोग हिमाचल प्रदेश जाना पसंद करते हैं और करें भी क्यों न, यह राज्य है ही इतना खूबसूरत। 

एडवेंचर के लिए हिमाचल प्रदेश का तत्तापानी बेस्ट प्लेस है। यह शिमला से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां सतलुज नदी की ठंडी धारा के बीच गर्म पानी का सोता बहता रहता है। इसलिए भी लोग इसको तत्तापानी के नाम से जानते हैं, क्योंकि तत्तापानी का मतलब गर्म पानी होता है। यहां जाकर लोगों को बेहद सुकून भी महसूस होता है। 

इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि कुछ साल पहले तक यहां के लोकल लोगों के अलावा तत्तापानी को कोई भी नहीं जानता था। बता दें कि तत्तापानी की ट्रिप बजट में होने वाली अडवेंचर ट्रिप है और अब यहां काफी संख्या में सैलानी भी आते हैं। यहां अगर सर्दियों के मौसम में जब पतझड़ का समय होता है, तब जाने का मज़ा ही कुछ और है।

ट्रेकिंग का मजा-
सैलानी यहां ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। देवदार के जंगलों के बीच ट्रेकिंग करने का अलग ही मज़ा आता है। ट्रेकिंग करने के दौरान रास्ते में कई वाटरफॉल मिलते हैं, जिन्हें देखकर आपको बहुत सुकून मिलेगा। तत्तापानी में ट्रेकिंग का काफी चर्चित स्पोर्ट एक्टीविटी है।   

रिवर राफ्टिंग-
रिवर राफ्टिंग पसंद करने वालों लोगों के लिए तत्तापानी बेस्ट प्लेस है। यहां में देश भर के लोग रिवर राफ्टिंग करने के लिए आते हैं। सतलुज नदी में लोटी से शुरू होकर चाबा तक के ट्रैक रिवर राफ्टिंग होती है। यहां नीले रंग के चमचमाते पानी में राफ्टिंग करने का अलग ही रोमांच है। इसके अलावा पर्यटक तत्तापानी में वोटिंग करने का आनंद भी ले सकते हैं।