झारखंड के धनबाद जिले में पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है यह गांव

Loading

जब भी बात घूमने-फिरने की आती है तो लोग अक्सर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान या फिर दक्षिण भारत का रुख करते हैं। लेकिन हमारे देश में ऐसी बहुत सी जगह हैं, जो वास्तव में बेहद खूबसूरत और घूमने योग्य हैं। ऐसा ही एक झारखंड राज्य का धनबाद शहर है। जो खूबसूरत जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। धनबाद शहर में एक छोटा सा गांव है ‘मैथन’, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते अंजान होंगे। इस गावं के आसपास कुछ ऐसे खूबसूरत और बेहतरीन पर्यटन स्थल है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

तोपचांची झील-

तोपचांची झील बेहद ही खूबसूरत  जगह है। जंगल और पहाड़ियों के बीच इस झील को धनबाद के साथ पूरे झारखंड में एक बेहतरीन पिकनिक जगह माना जाता है। तोपचांची झील एक कृतिम झील है। इस झील के आसपास आपको अनेक प्रकार के वन्य-जीव भी देखने को मिलेंगे। जब भी यहां घूमने आए तो तोपचांची झील जाना न भूलें।

मां कल्याणेश्वरी मंदिर-

अगर धार्मिक स्थलों की बात करें तो मैथन गांव में मां कल्याणेश्वरी मंदिर है। यह मंदिर धनबाद और मैथों गांव के लिए गौरवशाली और संस्कृति का प्रतीक हैं। इस मंदिर में आपको आदिवासी जनजाति के लोग पूजा-पाठ करते दिखेंगे। धनबाद में आप शक्ति मंदिर और हीरापुर दुर्गा मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। 

मैथन डैम-

मैथन गावं में देखने और घूमने योग्य जगहों में शुमार है मैथन डैम। यह बेहद ही खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला डैम है। यहां आप शांति से अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस डैम का निर्माण दामोदर घाटी निगम द्वारा बोरकर नदी पर किया गया है। मैथन डैम से बिजली की ज़रूरतों को भी पूरा किया जाता है। आप यहां देख सकते हैं कि कैसे पानी से बिजली की उत्पति की जाती है।