शादी को बनाना है खास, तो यहां करें बेस्ट वेडिंग शॉपिंग

    Loading

    नई दिल्ली : शादी का दिन हर एक इंसान के लिए बेहद खास होता है। दूल्हा हो या दुल्हन शादी को लेकर सबके अलग-अलग सपने होते है। जब इंसान शादी करता है तब वह यही सोचता है कि मेरी शादी में सब कुछ बेहद खास और अच्छा हो और इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है वेडिंग शॉपिंग।

    शादी की खरीदारी अच्छे से हो जाएं, मनचाहे चीजें और कपड़े खरीदने को मिलें। तो शादी को खास होने से भला कौन रोक सकता है। जी हां परफेक्ट वेडिंग चाहते हो तो परफेक्ट वेडिंग शॉपिंग भी होनी चाहिए इसलिए आज हम आपको वेडिंग शॉपिंग के लिए मुंबई की कुछ खास जगहें बताने वाले है। 

    सपनो की नगरी कहें जाने वाली मुंबई यहां ऐसा क्या होगा जो नहीं मिल सकता। शादी की मनचाही खरीदारी करना चाहते है, तो आप मुंबई जरूर जाएं। जी हां मुंबई में ऐसे कहीं जगह है, जो वेडिंग शॉपिंग के लिए बेहद लोकप्रिय है। तो चलिए जानते है मुंबई के उन जगहों के बारे में… 

    1. मंगलदास बाजार

    सबसे पहले हम बात करेंगे मुंबई की जानी मानी जगह जो वेडिंग खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है वो है मंगलदास बाजार। आपको बता दें की वेडिंग शॉपिंग करने वालों के लिए मंगलदास बाजार यह जगह पहली पसंद होती है। काफी लंबे समय से लोग यहां वेडिंग शॉपिंग की खरीदारी करने आते है। आपको यहां अलग-अलग बेहद खास तरह के वेराइटी के लहंगे मिलेंगे। जिसमे वेलवेट,सिल्क, फेब्रिक, जरी वाली साड़ियां, और लहंगे शामिल है। अगर आप अच्छे बजट में अच्छी शॉपिंग चाहते है तो मंगलदास बाजार जरूर आएं। 

    2. हिंदमाता बाजार, दादर

    मायानगरी मुंबई में हर एक चीज आपको मिल सकती है। आपको बता दें कि लोगों के लिए वेडिंग शॉपिंग की फेवरेट डेस्टिनेशन हिंदमाता बाजार है। यहां आप खास कर साडी, लहंगा, ज्वेलरी इत्यादि चीजें खरीद सकते है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा बजरी है जहां आप सभी रेंज की खरीदारी कर सकते है। शादी की खरीदारी करने के लिए अच्छी मार्किट की तलाश है तो यहां एक बार जरूर आएं।

    3. जावेरी बाजार

    शॉपिंग के लिए मुंबई की एक खास जगह है जावेरी बाजार। मुंबई में हीरों और सभी प्रकार की ज्वेल्लरी का यह मुंबई का सबसे बड़ा बाजार है। यहा  आपको  सभी प्रकार की ज्वेलरी मिल सकती है। यहां न केवल बड़े-बड़े ज्वेलरी शोरूम है बल्कि जेवरातों की छोटी दुकानें भी है। जहां आप अपने बजट में खरीदारी कर सकते है।

    4. जुहू तारा रोड

    अगर आपके वेडिंग शॉपिंग के लिए बड़े खर्च करने की चाहत है, तो आपके लिए जुहू तारा रोड शॉपिंग के लिए सबसे बेहतर जगह है। यहं आप नामांकित डिज़ायनर फाल्गुनी, रितु कुमार, मसाबा, मनीष अरोड़ा, शेन पीकॉक, इनके डिजाइन किये कपडे खरीद सकते है। जुहू तारा रोड पर आपको सभी डिजायनर कपड़े मिलेगें।

    5. भुलेश्वर बाजार

    मुंबई में सबसे व्यस्त बाजार यानी कि भुलेश्वर बाजार है। यहां शॉपिंग करने के लिए लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ लगती है। यहां आप खास कर शादी का लहंगा, जूता, साडी, ज्वेलरी और पूजा का सामान रीजनेबल डैमों में खरीद सकते हों। आपको बता दें कि भुलेश्वर बाजार में आप सिले कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी मात्र 200 रुपये में खरीद सकते है।