वीकेंड हॉलिडे पे जाना चाहते हो ? जानिए इस सुरक्षित जगह के बारे में

    Loading

    नई दिल्ली : धीरे धीरे पूरा देश अनलॉक (Unlock) हो रहा है। इसके चलते सब घूमने (Travel) जाने का प्लान बना रहे है। ऐसे वक्त हम आपके लिए सबसे सुरक्षित जगह के बारे में बताने वाले है। उत्तराखंड से अनेक धार्मिक मान्यता जुडी है। इसे  देवों की भूमि कहा जाता हैं। हर साल हजारों की तादाद में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आते हैं। हमारे देश में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जो चारधाम की यात्रा के लिए प्रसिद्ध है।
    वही उत्तराखंड (Uttarakhnd) पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। खासकर कोरोना (Corona) काल में यात्रा करने के लिए उत्तराखंड बेहद बढ़िया जगह हैं। अगर आप आने वाले समय में विकेंड हॉलिडे(Holiday) पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो गौड़ी पडवाल जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गौड़ी पड़वाल के बारे में….

    1. कंडोलिया देवता

    कंडोलिया देवता यह मंदिर पौड़ी से मात्र 2 किमी दुरी पर हैं। यह मंदिर भगवान देव को समर्पित है। ऐसा मन जाता हैं। किकंडोलिया पौड़ी देवी के रक्षक है। यह स्थल बेहद पवन है। स्थानीय लोगों की कंडोलिया देवता में अगाध श्रद्धा है।  कंडोलिया मंदिर ऐसे स्थान पर है ,जहां से आप पुरे शहर का दीदार कर सकते हैं।  

    2. खिर्सू

     

    यह जगह ऑफ़ बीट डेस्टिनेशन के लिए पॉपुलर हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1900 मीटर हैं। यहा आप 180 डिग्री कोण में खूबसूरत हिमालय का नजारा देख सकते हैं। यह स्थल सेब के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।यहां उत्तम प्रकार के सेब का उत्पादन होता हैं।
     3 .चौखम्बा व्यू पॉइंट
     

     

    यह जगह पौड़ी से महज 4 किमी दूर स्थित है। पर्यटक पौड़ी बस स्टैंड से भुस पकड़कर चौखम्बा व्यू पॉइंट पहुच सकते हैं। चौखम्बा व्यू पॉइंट को चार स्तंभों का पर्वत भी कहा जाता है । 

    4. रामगंगा बांध

     
    अगर आप यात्रा के दौरान पिकनिक का भी मजा लेना चाहते हैं ,तो रामगंगा बांध सबसे उपयुक्त जगह हैं। यह बांध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमाओं के भीतर स्थित हैं। ये दोनों स्थल (रामगंगा बांध और जिम कॉर्बेट) पौड़ी गढ़वाल से एक दिन की सैर के लिए एकदम बढ़िया जगह हैं।

    5 . ताराकुंड 

     
    पौड़ी में यह सबसे ऊंचाई पर स्थित है। समुद्रतल इसकी ऊंचाई 2250 मीटर हैं। तारा कुंड में प्राचीन मंदिर और झील है। पर्यटन को यादगार और सुखद बनाने के लिए तारा कुंड की यात्रा कर सकते हैं।