accident

Loading

नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) परिवहन निगम की एक बस (Bus) आज यानी शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिली।

पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर.पी. मीणा ने बताया कि 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई। दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।