Ballia case: main accused Dhirendra may be produced in court today, family is demanding CBI inquiry

Loading

बलिया. बलिया गोलीकांड (Baliya Firing) के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह (Dhirendra Pratap Singh) को रविवार STF की टीम ने धर दबोचा। धीरेंद्र सिंह को कल लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था, मेडिकल परीक्षण के बाद वापस बलिया पुलिस थाने ले आए। जिसके बाद सूत्रों के अनुसार उसे पुलिस आज सुबह 10 बजे के आसपास अदालत में पेश कर रिमांड में ले सकती है। जहां उसका बयान भी यहां दर्ज किया जाएगा। इस बीच धीरेंद्र सिंह के परिवार ने मामले की CBI जांच की मांग की है।

बलिया गोली कांड (Baliya Firing) का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह (Dhirendra Pratap Singh) पुलिस की STF टीम ने रविवार को गिरफ्त में ले लिया था। वह बीते  तीन दिनों से फरारी काट रहा था। ख़बरों के मुताबिक STF की टीमों ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास  पॉलिटेक्निक चौराहे से दबोचा। 

धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Pratap Singh) के आलावा दो अन्य नामजद आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव भी गिरफ्तार किये गए थे। इन दोनों पर भी धीरेंद्र के साथ 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद, 5 अन्य)  आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलिया की घटना को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की। उन्होंने पार्टी के यूपी प्रमुख से कहा कि वह विधायक सुरेंद्र सिंह को यह बताएं कि वे जांच से दूर रहें।