ब्लॉक पंचायत की 635 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा, सीएम योगी बोले- सरकार के कार्यों पर मुहर

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक पंचायत प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। अभी तक आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने करीब 635 ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्ज़ा कर लिया है। पंचायत चुनाव में मिली जीत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गदगद है। शनिवार को राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस जीत का श्रेया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को दिया। 

    योगी ने कहा, “अब तक जो परिणाम सामने आए हैं और जो रुझान हैं, उसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से ज़्यादा सीटों पर विजयी बन रही है। पूरे नतीजे आने पर ये संख्या और बढ़ेगी।” 

    उन्होंने कहा, “भाजपा को ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85% से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।”

    भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई नेता शामिल थे।