rape
Representative Photo

Loading

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 13 वर्षीय लड़की ने चार लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात चार लोग उसके घर में घुसे और नजदीकी खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की ने पुलिस को बताया कि बाद में उसके परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए खेत में आए और घर ले गए। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने हालांकि कहा कि वे अपने घर पर ही थे और लड़की के लौटने पर उन्हें घटना के बारे में पता चला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में आरोपी थाने पहुंचे और कहा कि उन्होंने लड़की से बलात्कार नहीं किया है। अधिकारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है लेकिन दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।