Car-Bike Accident
Representative Image

Loading

इटावा (उप्र).  जिले के चकरनगर-जालौन मार्ग पर प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस के गहरे गड्ढे में गिर जाने से कम से कम 35 प्रवासी श्रमिक घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा खेडा (राजस्थान) से प्रदेश के राठ की ओर जा रही श्रमिकों से भरी बस चकरनगर सहसौ जालौन मार्ग पर बिठौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बृहस्पतिवार की रात्रि ग्यारह बजे बस चालक द्वारा सन्तुलन खो जाने से अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे मे गिरने से पलट गई।

श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोगों ने दबे श्रमिकों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 35 श्रमिक घायल हो गये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलो में 10 श्रमिक गंभीर रूप मे घायल हुए हैं। लॉकडाउन खुलने पर ये मजदूर बस द्वारा राजस्थान से राठ अपने घरों को वापस लौट रहे थे।