CBI

Loading

हाथरस. हाथरस कांड (Hathras Case) पर CBI का आज दूसरा दिन है। वहीं आज CBI ने पीड़ित परिवार से तीन सदस्य (पीड़िता के दो भाई, पिता) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके पहले इस घटना को लेकर दंगों की साजिश वाले मामले में गिरफ्तार चार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) सदस्यों से आज ED अपनी पूछताछ करने वाली है।

दरअसल बताया जा रहा है कि CBI की टीम आज पीड़िता के परिवार के 3 सदस्यों से पूछताछ करने वाली है। बताया गया कि आज पीड़िता के दोनों भाई, पिता से सवाल होंगे। इस बाबत आज हाथरस की SDM पीड़िता के घर पहुंची और वे खुद तीनों को सीबीआई के पास ले जा रही हैं।

क्या हुआ था मंगलवार को 

  • इसके पहले बीते मंगलवार को CBI की टीम पहली बार क्राइम सीन देखने गयी थी।  CBI ने यहाँ करीब चार घंटे तक थी, यहां वीडियोग्राफी भी की गयी थी और  इलाके को सील किया गया था। साथ ही इसी स्थान पर मौजूद पीड़िता के भाई और मां से सवाल भी किए गए थे।
  • इसके साथ ही CBI की टीम ने उस स्थान को भी देखा जहाँ पीडिता के शव का अंतिम संस्कार हुआ था। वहां पर भी पीडिता के बड़े भाई से पूछताछ की गयी थी।