File Photo
File Photo

    Loading

    यूपी. बिजनौर में कोरोना के चलते खुशी मातम में बदल गई। दरअसल कोरोना (Coronavirus) के चलते एक दूल्हे कि, 72 घंटे बाद ही मौत हो गई। 2 दिन पहले ही दुल्हन से शादी कर मायके से ससुराल लाया था। उसी रात तेज बुखार के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुआ और इलाज के तीसरे दी ही दूल्हे (Groom)अर्जुन ने मौत हो गई। 

     

    बता दें कि, 25 अप्रैल को बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी ‘बबली’ के साथ हुई थी। अर्जुन की बारात  25 तारीख को धूमधाम के साथ दुल्हन के घर पहुंची थी। जयमाला और फेरों की रस्में पूरी होने ले बाद शाम को 7 बजे के आसपास दुल्हन विद होकर खुशी-खुशी बिजनौर पहुंची थी। ससुराल में दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया गया लेकिन उसी रात सुहागरात के द‍िन दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया और  उसकी हालत बिगड़ने लगी।

    दूल्हे अर्जुन की तबीयत ज्यादा खराब होने पर तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉज‍िट‍िव आई। दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। 

    कोरोना के कारण दूल्हे में ऑक्सीजन की कमी के चलते 29 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। दूल्हे की मौत खबर मिलते ही लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में मातम छा गया। बेचारी नई-नवेली दुल्हन पर मानो गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बबली ने जिसके साथ पूरी जिंदगी साथ जीने के सपने देखे थे, वह केवल 72 घंटे में टूटकर बिखर गई।