प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

    Loading

    लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने रविवार को प्रदेश मीडिया टीम (Media Team) की घोषणा की है। इस नई टीम में एक मीडिया प्रभारी, चार सह प्रभारी और पार्टी के 15 प्रवक्ता शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

    दीक्षित को इसके पहले भी प्रभारी बनाया गया था जबकि चार सह प्रभारी बनाए गए हैं। हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र राय, प्रियंक पाण्डेय व अभय सिंह को प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हरीशचंद्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, श्रीमती अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, श्रीमती साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा सुश्री महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है। (एजेंसी)