File Photo
File Photo

    Loading

    मेरठ. यूपी के मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हवस के पुजारी ने एक भैंस  के साथ दुष्कर्म (Rape With Buffalo) किया। घटना के उजागर होने पर लोग हैरान हैं। पुलिस ने भैंस के साथ रेप करने के आरोप में 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।  

    दरअसल  हैरान कर देने वाली ये घटना मेरठ (Meerut) के जानी थाना की है। यहां एक भैस मालिक रुमाल सिंह ने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया (Case File Against Accused) गया है। मालिक का आरोप है कि, उनसे आरोपी सुमित को भैंस के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया था।  शिकायत (Complaint Against Sumit) में ये भी कहा गया है कि जब उनके पड़ोसियों ने सुमित को रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट और गाली देना शुरू कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    जानी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि भैंस मालिक की शिकायत के बाद सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पड़ोस के पांच लोग दुष्कर्म मामले में गवाह हैं उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

    आरोपी ने कबूला भैंस से रेप की बात  

    वहीं आरोपी सुमित ने शराब के नशे में भैंस के साथ दुष्कर्म की बात कुबूल कर ली है। उसने ये भी कहा कि कई बार वह भैंस के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भैंस का मेडिकल नहीं होगा बल्कि लोगों की गवाही के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पशु अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।