rape

डॉक्टर ने धर्म परिवर्तन की शर्त पर नर्स से शादी करने से इनकार कर दिया था।

Loading

बागपत: उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के बागपत में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ के निजी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर (Muslim Doctor) ने अपनी पहचान छिपाकर तलाकशुदा नर्स को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का वादा करते हुए डॉक्टर ने करीब 7 महीने तक नर्स का रेप किया। ऐसा आरोप पीड़िता ने लगाया है। इसके बाद डॉक्टर ने धर्म परिवर्तन की शर्त पर नर्स से शादी करने से इनकार कर दिया था। 

नर्स छह महीने की गर्भवती है। बुधवार को वह पुलिस अधीक्षक से मिली और उसने न्याय की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की ने डॉक्टर पर बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

खेकड़ा ठाणे इलाके में रहने वाली एक युवती बड़ौत के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में काम करने वाले एक मुस्लिम डॉक्टर ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। डॉक्टर ने खुद को तलाक़शुदा बताकर लड़की से शादी करने का वादा किया था। डॉक्टर पिछले सात महीनों से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।

आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया है। जब भी युवती शादी का विषय उठाती, डॉक्टर उसे अश्लील वीडियो दिखा कर चुप करा देता। इस बीच, लड़की गर्भवती हो गई। ऐसे में डॉक्टर ने उसपर गर्भपात कराने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। गर्भपात कराने से इंकार करने पर डॉक्टर ने लड़की की पिटाई भी की। साथ ही वह उस पर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।

जब नर्स डॉक्टर के घर गई, तो डॉक्टर की पत्नी ने उसे पेट में लात मारी और गर्भपात कराने की कोशिश की। उसने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से मुक्त करवाया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। बुधवार को, पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से लिखित शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने मांग की कि, दोषियों को सजा दी जाए और उन्हें न्याय मिले।

इसके साथ ही लड़की ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पीड़िता के धर्म परिवर्तन की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने शादी का झूठा निकाहनामा भी बनाया था। लेकिन, जब लड़की ने धर्मपरिवर्तन से मना किया तो उसे प्रताड़ित किया गया।

मार्च 2012 में लड़की की शादी हुई थी। लेकिन, कुछ पारिवारिक विवाद के कारण तलाक हो गया। वह तब से अस्पताल में काम कर रही है। इसी बीच, वह इस डॉक्टर के संपर्क में आई। डॉक्टर ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग हो गया है और उसका एक बेटा है। इस बीच,लड़की गर्भवती हो गयी।